पूर्व WWE चैंपियन Jon Moxley की 273 दिनों की बादशाहत खत्म, AEW को मिला नया वर्ल्ड चैंपियन

All In: Texas इवेंट जॉन मोक्सली के लिए सफल साबित नहीं हुआ. उन्हें अपनी AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप गंवानी पड़ी. कंपनी को अब नया चैंपियन मिल गया है.

ROMM

WWE

AEW: AEW का All In: Texas इवेंट जबरदस्त रहा. वहां पर पूर्व WWE चैंपियन जॉन मोक्सली का 273 दिनों का AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप रन खत्म हो गया है. हैंगमैन एडम पेज अब नए चैंपियन बन गए हैं. मोक्सली ने पिछले साल अक्टूबर में ब्रायन डेनियलसन को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. उनका टाइटल रन काफी विवादों में भी रहा. हालांकि, इस दौरान उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा था. पेज ने अपने करियर में बड़ा कारनामा कर उन्हें मात दी है.

विज्ञापन

All In: Texas में हुआ धमाकेदार मैच

जॉन मोक्सली और एडम पेज के बीच खतरनाक Texas Death मैच हुआ. मैच की शुरुआत में ही दोनों स्टार्स हिंसक हो गए थे. दोनों ने शुरू में ही कांटेदार तार का प्रयोग किया. इसके बाद कांच, स्टील चेयर और टेबल्स का इस्तेमाल किया. यहां तक कि कीलों का बिस्तर भी दोनों लेकर आ गए. मोक्सली और पेज खून से लथपथ हो गए थे. शायद कई लोग तो मैच भी नहीं देख पाए होंगे. मुकाबले में कुल आठ लोगों ने दखलअंदाजी दी. यह चीज थोड़ा अजीब थी.

विज्ञापन

मैच का अंत भी गजब के अंदाज में हुआ. पेज ने मोक्सली के गले में एक चेन बांधी और उन्हें टॉप रोप पर लटका दिया. मोक्सली ने इसके बाद टैप आउट कर दिया. पेज ने अंत में ब्रीफकेस खोला, जिसममें टाइटल रखा हुआ था. पेज ने टाइटल को शानदार अंदाज में हीरो की तरह ऊपर उठाया.

विज्ञापन

हैंगमैन एडम पेज को मिला बड़ा पुश

पिछले कुछ सालों में AEW में जॉन मोक्सली का दबदबा देखने को मिला है. अपने चैंपियनशिप रन के दौरान भी उन्होंने कई कारनामे किए. मोक्सली दिल दहला देने वाले मैच लड़ने के लिए जाने जाते हैं. लंबे समय से यह ही सवाल सभी के मन में चल रहा था कि मोक्सली के टाइटल रन का अंत कौन करेगा. AEW ने इसके लिए हैंगमैन एडम पेज को चुना. पेज के ऊपर अब कंपनी ने भरोसा जताया है. एक तरह से कहा जाए तो AEW में अब नए एरा की शुरुआत हो गई है. आगे जाकर देखन होगा कि पेज का टाइटल रन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ