WWE से 2024 में निकाले गए 3 भारतीय स्टार अभी क्या कर रहे हैं? एक ने ली प्रेमानंद महाराज की शरण

WWE ने पिछले साल जिंदर महल, वीर महान और सांगा को बाहर का रास्ता दिखाकर सभी को चौंका दिया था. आइए आपको बताते हैं कि यह तीनों अब क्या कर रहे हैं.

VEER

WWE

Former WWE Stars: WWE ने पिछले कुछ सालों में बड़े स्टार्स को रिलीज कर सभी को हैरान किया है. खासतौर पर WrestleMania के बाद ही यह कार्य किया जाता है. 2025 में भी ब्रॉन स्ट्रोमैन और डकोटा काई जैसे स्टार्स को निकाल दिया गया है. इसके पीछे के असली कारण का खुलासा भी नहीं किया जाता है. पिछले साल अप्रैल में WWE ने भारतीय स्टार्स सांगा, वीर महान और जिंदर महल की भी छुट्टी कर दी थी. महल को निकाला जाना काफी चौंकाने वाला कदम था. खैर इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि यह तीनों स्टार्स अभी क्या कर रहे हैं.

विज्ञापन

जिंदर महल

WWE में 2016 में जिंदर महल ने दोबारा वापसी की थी. इस बार वह नए जोश के साथ नज़र आए. कंपनी ने उन्हें पुश भी दिया. 2017 में वह रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियन बने. इसके बाद महल का करियर बढ़िया रहा. उन्होंने यूएस चैंपियन और 24/7 चैंपियनशिप भी जीती. 2024 की शुरुआत में भी उन्हें पुश दिया गया था. द रॉक के साथ उनका सैगमेंट हुआ. सैथ रॉलिंस को भी उन्होंने चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी. WWE ने अचानक उन्हें रिलीज कर चौंका दिया. खैर जिंदर ने अभी हार नहीं मानी है. वह मौजूदा समय में इंडिपेंडेंट सर्किट में जबरदस्त काम कर रहे हैं. BLP, GCW और BCW जैसे प्रमोशन में वह अपना दम दिखा चुके हैं. सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने टाइटल भी प्राप्त किए हैं. उम्मीद के मुताबिक आगे जाकर उनका रेसलिंग करियर काफी तगड़ा रहने वाला है.

विज्ञापन

सांगा

सांगा का असली नाम सौरव गुर्जर है. उन्हें भी पिछले साल अप्रैल में निकाल दिया गया था. रिलीज के बाद वह काफी गुस्से में दिखे थे. उन्होंने WWE के ऊपर खूब निशाना साधा. सांगा को NXT में अच्छी सफलता मिली. हालांकि, वह मेन रोस्टर में कुछ खास नहीं कर पाए. वैसे ट्रिपल एच ने बुकिंग अच्छी तरह से की होती तो फिर सांगा भारत का नाम और ऊंचा कर सकते थे. सांगा को जब मेन रोस्टर में एंट्री मिली थी तब फैंस खुश हो गए थे. लगा था कि अपनी स्किल से वह सभी की वाहवाही लूटेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. खैर WWE से जाने के बाद सांगा ने अभी तक रिंग में कदम नहीं रखा है. उनके फ्यूचर प्लान को लेकर भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं है.

वीर महान

वीर महान का असली नाम रिंकू सिंह है. माथे पर चंदन और लाल तिलक लगाकर रिंग में आने वाले वीर महान एक बार WWE की सनसनी बन गए थे. 2022 में Raw में उन्हें सिंगल पुश दिया गया. उनकी मिस्टीरियो फैमिली से राइवलरी अच्छी रही. हालांकि, इसके बाद उन्हें गायब कर दिया गया. बाद में वह फिर से NXT में चले गए. ट्रिपल एच के एरा में वीर की बुकिंग बहुत खराब रही. एक तरह से कहा जाए तो द गेम ने उनकी रेसलिंग करियर बर्बाद कर दिया. WWE से जाने के बाद महान ने दोबारा रिंग में कदम नहीं रखा है. अब वह वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में हैं. उनका कहना है कि जब से उन्होंने महाराज जी का प्रवचन सुना है उनका मन वहीं लग गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ