हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रिटायरमेंट के बाद WWE दिग्गज Brock Lesnar की पहली तस्वीर आई सामने, लंबी दाढ़ी में पहचानना हुआ मुश्किल

कुछ महीने पहले ब्रॉक लैसनर ने रेसलिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. समरस्लैम में उन्होंने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. लैसनर की इसके बाद से अब जाकर एक नई तस्वीर सामने आई है. वो अलग लुक में दिख रहे हैं.

विज्ञापन
WWE दिग्गज की सामने आई खास तस्वीर (Photo: WWE.com)

Brock Lesnar: WWE में ब्रॉक लैसनर ने कई साल तक काम किया. उन्होंने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. लैसनर ने इस साल अगस्त की शुरुआत में रेसलिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया था. लैसनर ने कहा कि वो अब कभी भी रेसलिंग नहीं करेंगे. पैट मैकफी के शो में उन्होंने बड़ी घोषणा की थी. इसके बाद से लैसनर कहीं भी नज़र नहीं आए. वैसे भी लैसनर पब्लिक के बीच कम ही दिखते हैं. लैसनर की अब जाकर एक तस्वीर सामने आई है. लंबा दाढ़ी और बालों में वो दिख रहे हैं.

ब्रॉक लैसनर की तस्वीर आई सामने

ब्रॉक लैसनर ने भी WWE में कई सालों तक बतौर पार्ट टाइमर काम किया. वो WWE टीवी पर ही दिखाई दिए. बाहर की बहुत कम उनकी तस्वीरें सामने आईं. सबसे बड़ी बात है कि वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी नहीं हैं. इस वजह से भी उन्हें देख पाना मुश्किल है. खैर सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वो यंग हॉकी टीम के साथ पोज दे रहे हैं. आप सभी जानते हैं कि लैसनर के सभी बच्चे स्पोर्ट्स से ही जुड़े हुए हैं. लैसनर ने रिटायरमेंट के बाद अपनी दाढ़ी बढ़ा ली है. शानदार लुक में वो नज़र आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: WWE ने 2 रेसलर्स के बीच किया भंयकर मैच का ऐलान, जानिए SmackDown में इस हफ्ते क्या होगा?

विज्ञापन

लैसनर का आखिरी मैच कब हुआ?

1 और 2 अगस्त को समरस्लैम का आयोजन हुआ था. दो दिन फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिले. वहां पर पहले दिन ब्रॉक लैसनर का मैच भी हुआ था. लैसनर और ओबा फेमी के बीच हैल इन ए सैल मैच हुआ. दोनों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी. लैसनर को अंत में हार का सामना करना पड़ा. लैसनर ने मैच के बाद फेमी को कंपनी का फ्यूचर बताया और उन्हें गले लगाया. लैसनर ने फैंस का अभिवादन भी किया. वहां पर लैसनर ने बता दिया था कि वो रिटायर हो रहे हैं. ये लैसनर का आखिरी मैच था. लैसनर ने इसके कुछ दिन बाद पैट मैकफी के शो में अपने रिटायरमेंट का ऑफिशियल ऐलान किया.

ओबा फेमी के साथ रही तगड़ी राइवलरी

ब्रॉक लैसनर की ओबा फेमी के साथ राइवलरी बहुत ही शानदार रही थी. मार्च से दोनों की दुश्मनी शुरू हुई. अप्रैल में हुए रेसलमेनिया में दोनों के बीच मैच हुआ. वहां पर लैसनर को हार मिली. फेमी ने मेगा इवेंट में सबसे बड़ी जीत हासिल की. इसके बाद एक और मुकाबले दोनों के बीच हुआ. वहां पर लैसनर ने जीत दर्ज की. इनके बीच अंतिम मुकाबला समरस्लैम में हुआ. वहां पर फेमी ने मैच जीता. इस तरह इनकी राइवलरी 2-1 से समाप्त हुई.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE Money In The Bank लैडर मैच के संभावित विजेता का नाम हुआ लीक, Triple H के प्लान का खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola