WWE ने 2 रेसलर्स के बीच किया भंयकर मैच का ऐलान, जानिए SmackDown में इस हफ्ते क्या होगा?
WWE SmackDown का आगामी एपिसोड शानदार रहने वाला है. कंपनी ने पहले से ही कुछ बड़े ऐलान कर दिए हैं. निक एल्डिस ने अब तगड़े मैच का ऐलान कर दिया है. इस बार मुकाबले में एक शर्त रखी गई है. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होने वाला है.

WWE SmackDown: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट मनी इन द बैंक होने वाला है. 10 अक्टूबर को इसका आयोजन होगा. इसका बिल्डअप चल रहा है. कुछ मैचों का ऐलान भी कर दिया गया है. मेंस और वुमेंस लैडर मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. वीकली एपिसोड में क्वालिफाईंग मैच हो रहे हैं. खैर सभी की नजरें अब WWE SmackDown के एपिसोड हैं. वहां पर बड़े मैच होने वाले हैं. कुछ सैगमेंट की घोषणा कर दी गई हैं. निक एल्डिस ने एक बड़े मैच का ऐलान कर दिया गया है. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.
स्टील केज मैच
2 / 6बैरन कॉर्बिन ने कुछ महीने पहले WWE में वापसी की थी. उन्होंने आते ही ट्रिक विलियम्स को निशाना बनाया. दोनों की तगड़ी राइवलरी चली. दो मुकाबले इनके बीच हुआ. कॉर्बिन ने यूएस चैंपियनशिप जीती. बाद में विलियम्स ने वापस ले ली. इनक दुश्मनी अभी भी चल रही है. निक एल्डिस ने अब दोनों की दुश्मनी को खत्म करने का फैसला किया है. उन्होंने SmackDown में विलियम्स और कॉर्बिन के बीच स्टील केज मैच का ऐलान किया है. (Photo: WWE.com)
मेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच
3 / 6SmackDown में एक और बड़ा मैच होने वाला है. मेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग के लिए सीएम पंक, गुंथर और फिन बैलर के बीच शानदार मुकाबला होगा. तीनों की दुश्मनी पिछले कुछ महीनों से चल रही है. ये शो का सबसे बेहतरीन मैच साबित हो सकता है. तीनों बड़े रेसलर्स हैं. मैच में पंक जीत के प्रबल दावेदार हैं. मुकाबले में बैलर उलटफेर कर पंक और गुंथर को हरा भी सकते हैं. (Photo: WWE.com)
वुमेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच
4 / 6WWE SmackDown में वुमेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच भी होगा. जूलिया, शार्लेट फ्लेयर और लैश लीजेंड के बीच कड़ा मुकाबला होगा. तीनों काफी तगड़ी रेसलर हैं. मैच में जीत की प्रबल दावेदार फ्लेयर मानी जा रही हैं. वैसे लीजेंड भी मुकाबला जीत सकती हैं. उन्हें कंपनी ने पिछले कुछ समय में अच्छा पुश दिया है. वो बड़े मैचों में नज़र आई हैं. (Photo: WWE.com)
रैंडी ऑर्टन भी मचाएंगे बवाल
5 / 6रैंडी ऑर्टन ने कुछ हफ्ते पहले कहा था कि वो अब 15वां टाइटल जीतेंगे. उन्होंने साफ किया कि वो चैंपियनशिप के लिए जाएंगे. हालांकि पिछले हफ्ते उन्हें बड़ा झटका लगा. वो मेंस मनी इ द बैंक क्वालिफाईंग मैच में हार गए थे. अब सवाल ये है कि उनके लिए आगे की कहानी क्या होगी. इस हफ्ते रैंडी अब कोई ना कोई नया बवाल जरूर खड़ा करेंगे. वो सैमी ज़ेन के ऊपर हमला भी कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)
केविन ओवेंस का अगला कदम
6 / 6केविन ओवेंस को पिछले हफ्ते अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था. सीएम पंक ने उनके ऊपर टाइटल से हमला कर दिया था. सैमी को इसका फायदा मिला और उन्होंने टाइटल रिटेन किया. पंक ने बाद में सैमी के ऊपर भी अटैक किया था. केविन काफी गुस्से में होंगे. वो इस हफ्ते पंक की हालत खराब कर सकते हैं. देखना होगा कि उनका अगला क्या होगा. (Photo: WWE.com)