WWE Money In The Bank लैडर मैच के संभावित विजेता का नाम हुआ लीक, Triple H के प्लान का खुलासा

WWE Money In The Bank के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. एक रिपोर्ट में मेंस लैडर मैच के विजेता को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. आइए आपको बताते हैं कि किस स्टार की जीत हो सकती है.

WWE Money In The Bank
1 / 6
कौन बनेगा लैडर मैच का विजेता? (Photo: WWE.com)

WWE Money In The Bank: WWE समरस्लैम का आयोजन अगस्त की शुरुआत में हुआ था. तब से अभी तक कोई भी प्रीमियम लाइव इवेंट नहीं हुआ हैं. कंपनी ने अब सीधे 10 अक्टूबर को Money In The Bank इवेंट रखा है. इस शो को काफी देरी से कराया जा रहा है. सभी की नजरें मेंस और वुमेंस लैडर मैच पर होंगी. विजेता रेसलर को आगे जाकर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत सकता है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि मेंस लैडर मैच का विजेता कौन बनेगा. इसके संभावित नतीजे और जीतने वाले रेसलर को लेकर एक रिपोर्ट में बड़ा अपडेट सामने आया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

मेंस लैडर मैच में हिस्सा लेंगे बड़े रेसलर्स

मेंस लैडर मैच में हिस्सा लेंगे बड़े रेसलर्स2 / 6

मेंस लैडर मैच में हमेशा तरह 6 रेसलर्स हिस्सा लेंगे. रेड ब्रांड और ब्लू ब्रांड में मौजूदा समय में क्वालिफाईंग मैच चल रहे हैं. कुछ स्टार्स ने लैडर मैच में एंट्री कर ली है. ब्रॉन ब्रेकर, ट्रिक विलियम्स, पेंटा और जे'वॉन एवंस का नाम सामने आ गया है. इस मुकाबले को जीतने वाले रेसलर को ब्रीफकेस मिलता है, जिसे वो कभी भी किसी चैंपियनशिप के ऊपर कैश-इन कर विजेता बन सकता है. रेसलर के पास वर्ल्ड चैंपियन बनने का सुनहरा मौका होता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पेंटा का हुआ बड़ा मैच

पेंटा का हुआ बड़ा मैच3 / 6

पेंटा मौजूदा समय में छाए हुए हैं. पिछले हफ्ते रोमन रेंस के साथ उनका मेक्सिको में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ. 2026 का अभी तक का बेस्ट मैच दोनों रेसलर्स ने दिया. खासतौर पर पेंटा ने अपने काम से सभी की वाहवाही लूटी. हालांकि वो जीत नहीं पाए. रोमन रेंस ने बड़ी मुश्किल से पेंटा को हराकर टाइटल रिटेन किया. (Photo: WWE.com)

कौन बनेगा विजेता?

कौन बनेगा विजेता?4 / 6

मेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच के संभावित विजेता को लेकर लगातार अफवाहें और अटकलें सामने आ रही हैं. फाइटफुल सलेक्ट की रिपोर्ट के अनुसार क्रिएटिव टीम मेंस लैडर मैच के विजेता के रूप में पेंटा को देख रही है. उन्हें प्रबल दावेदार माना जा रहा है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि हाल ही में रोमन रेंस के साथ हुए मैच के बाद पेंटा का कद ऊंचा हो गया है. इस वजह से वो अब लैडर मैच के विजेता बन सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पेंटा को मिली सिकोआ की जगह

पेंटा को मिली सिकोआ की जगह5 / 6

Raw के लेटेस्ट एपिसोड के मेन इवेंट में लैडर मैच के लिए क्वालिफिकेश मैच हुआ था. ये मुकाबला सोलो सिकोआ, ड्रेगन ली और रे मिस्टीरियो के बीच तय किया गया था. मैच से पहले बैकस्टेज सिकोआ के ऊपर रॉयस कीज और उनके साथियों ने हमला कर दिया था. कीज ने उन्हें किडनैप कर लिया था. इसके बाद एडम पीयर्स ने कहा कि उनकी जगह पेंटा मैच में एंट्री करेंगे. पेंटा ने ली और मिस्टीरियो को हराकर लैडर मैच में एंट्री की. (Photo: WWE.com)

क्या रोमन से फिर होगी टक्कर?

क्या रोमन से फिर होगी टक्कर?6 / 6

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रोमन रेंस और पेंटा के बीच कंपनी रीमैच करा सकती है. फैंस ने इस मैच को बहुत पसंद किया. दोनों की वजह से व्यूअरशिप में भी काफी उछाल आया. अगर पेंटा लैडर मैच में जीत हासिल करते हैं तो फिर वो आगे जाकर ब्रीफकेस को रोमन के ऊपर भी कैश-इन कर सकते हैं. हो सकता है कि पेंटा नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन जाएं. हाल ही में उनकी फैन-फॉलोइंग में तगड़ा इजाफा हुआ है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन