WWE में Brock Lesnar को रिटायर करने वाले फेमस स्टार का संभावित नाम आया सामने, दिग्गज ने की भविष्यवाणी

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर अगले साल रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. उनका आखिरी मैच किसके साथ होगा ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है. एक दिग्गज ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है.

WWE

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर आया बयान

Brock Lesnar: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. उन्होंने WWE में बहुत सफलता अर्जित की है. पार्ट-टाइमर होने के बावजूद कंपनी द्वारा सबसे ज्यादा पैसा लैसनर को दिया जाता है. उन्होंने अपने काम से WWE को तगड़ा बिजनेस भी दिया है. खैर 2026 में लैसनर रिटायर हो सकते हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उन्हें कौन रिटायर करेगा. एक दिग्गज ने द बीस्ट को रिटायर करने वाले फेमस स्टार का खुलासा कर दिया है.

विज्ञापन

WWE में ब्रॉक लैसनर का आखिरी मैच किसके साथ होगा?

कुछ हफ्ते पहले जॉन सीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ब्रॉक लैसनर अगले साल समरस्लैम में रिटायरमेंट मैच लड़ सकते हैं. इसके बाद लगातार अफवाहों का दौर शुरू हो गया. कई नाम सामने आए. सबसे पहले नाम गुंथर का ही आया. लैसनर और गुंथर के बीच ड्रीम मैच का इंतजार भी चल रहा है. पूर्व WWE मैनेजर और डच मेंटल ने भी उनके नाम पर अब मुहर लगा दी है.
Story Time with Dutch Mantell पॉडकास्ट पर हाल ही में दिग्गज ने ब्रॉक लैसनर के रिटायरमेंट पर चर्चा की. वहां पर मेंटल ने गुंथर के नाम का जिक्र किया. उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा,”मुझे ब्रॉक लैसनर को किसी को हराते हुए देखना है, तो वो काम गुंथर ही कर सकते हैं”. मेंटल के अलावा भी कई दिग्गजों ने द रिंग जनरल का नाम ही लिया है.

विज्ञापन

गुंथर ने 2025 में किए बड़े कारनामे

गुंथर के लिए WWE में 2025 यादगार रहा है. उन्होंने दो बड़े कारनामे किए हैं. 12 जुलाई को उन्होंने Saturday Night’s Main Event में गोल्डबर्ग को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में हराया. ये गोल्डबर्ग के करियर का आखिरी मैच था. इसके बाद हाल ही में 13 दिसंबर को हुए Saturday Night’s Main Event में द रिंग जनरल ने जॉन सीना को रिटायर किया. सीना को आखिरी मैच में टैपआउट के जरिए हार का सामना करना पड़ा. गुंथर ने उन्हें हार मानने के लिए मजबूर कर दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ