WWE के करियर किलर ने John Cena के साथ तुलना करते हुए Goldberg पर साधा निशाना

WWE सुपरस्टार गुंथर ने 2025 में गोल्डबर्ग और जॉन सीना को रिटायर किया है. अब वो बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं. द रिंग जनरल ने दोनों दिग्गजों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

WWE

WWE सुपरस्टार का चौंकाने वाला बयान

John Cena & Goldberg: WWE में 2025 गुंथर के लिए शानदार साबित हुआ. उन्होंने गोल्डबर्ग और जॉन सीना जैसे दिग्गजों को रिटायर किया. गुंथर को अब करियर किलर उपनाम दे दिया गया है. बतौर हील वो छा गए. हैं. सीना को रिटायर मैच में हराने के बाद तो उन्हें खूब बू किया जा रहा है. Raw के एपिसोड में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला. खैर अब गुंथर ने सीना और गोल्डबर्ग को रिटायर करने पर बयान दिया है. उन्होंने दोनों की तुलना करते हुए गोल़्डबर्ग के ऊपर निशाना साधा है.

विज्ञापन

WWE सुपरस्टार गुंथर ने क्या कहा?

TMZ को हाल ही में गुंथर ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे गोल्डबर्ग और गुंथर का सामना करने के अंतर के बारे में सवाल पूछा गया. गुंथर ने वहां पर सीना की तारीफ की, लेकिन गोल्डबर्ग पर उन्होंने तंज कसा. गुंथर ने कहा,”गोल्डबर्ग की क्षमता जॉन सीना की तुलना में काफी लिमिटेड थी. सीना अपने करियर में बेहतरीन रेसलर रहे. गोल्डबर्ग रिंग में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रसिद्ध नहीं हुए. ये कभी उनका काम था ही नहीं. उनकी स्थिति कुछ अलग थी. कई चीजें मायने भी रखती हैं. जाहिर है गोल्डबर्ग का नाम बड़ा है, लेकिन उनकी तुलना जॉन सीना से नहीं की जा सकती है. फैंस के नंबर्स और उनके जुड़ाव को लेकर तुलना करना बेकार है”.

विज्ञापन

2026 में भी गुंथर कर सकते हैं बड़ा कारनामा

गुंथर के लिए 2026 भी बहुत बड़ा रहने वाला है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में बैकस्टेज उनका आमना-सामना आर-ट्रुथ और एजे स्टाइल्स से हुआ. स्टाइल्स 2026 में रिटायर होने वाले हैं. वहीं ट्रुथ भी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. ब्रॉक लैसनर भी अगले साल अपने करियर को अलविदा कह सकते हैं. कहा जा रहा है कि उन्हें गुंथर रिटायर कर सकते हैं. WWE ने जरूर गुंथर के लिए अब बड़े प्लान बनाए होंगे. द रिंग जनरल और द बीस्ट के ड्रीम मैच का इंतजार तो फैंस लंबे समय से कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ