Drew Mcintyre के WWE करियर का अंत? चैंपियनशिप मैच हारने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म, सच्चाई का हुआ खुलासा

Drew McIntyre WWE Departure Rumor Debunked: ड्रू मैकइंटायर को Saturday Night’s Main Event में करारी हार का सामना करना पड़ा. उन्हें कोडी रोड्स ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हराया था. इसके बाद से अफवाहें सामने आ रही हैं कि मैकइंटायर WWE को अलविदा कह रहे हैं. इसने रेसलिंग जगत के फैंस को चिंता में डाल दिया है. अब सच्चाई का खुलासा हो गया है.

Drew McIntyre WWE Departure Rumor Debunked

WWE छोड़ रहे हैं Drew McIntyre?

Dream Mcintyre WWE Future Update: WWE Saturday Night’s Main Event में ड्रू मैकइंटायर को करारी हार मिली. उन्होंने कोडी रोड्स का सामना किया था, जहां उन्हें अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है और सभी ये बोल रहे हैं कि मैकइंटायर ने टाइटल मैच हारने के बाद WWE छोड़ दिया है. अब इस अफवाह के पीछे की सच्चाई का खुलासा हो गया है.

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर के WWE फ्यूचर पर अपडेट

पिछले काफी सालों से ड्रू मैकइंटायर लगातार वर्ल्ड टाइटल मैचों में हार रहे हैं. फैंस उनकी खराब बुकिंग से परेशान हैं और उन्हें अच्छा करते हुए देखना चाहते हैं. Saturday Night’s Main Event में भी मैकइंटायर को निराशा हाथ लगी, जब उन्हें कोडी रोड्स ने WWE टाइटल मैच में हरा दिया. इसके बाद से अफवाहें चल रही है कि मैकइंटायर खुश नहीं हैं और कंपनी छोड़ रहे हैं. फाइटफुल सिलेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ड्रू मैकइंटायर के WWE कॉन्ट्रैक्ट में दो साल बचे हैं और इसका अंत WrestleMania 2028 के करीब होगा. ऐसे में मैकइंटायर के अभी WWE छोड़कर जाने की अफवाह पूरी तरह से गलत है.

विज्ञापन

कौन होगा ड्रू मैकइंटायर का अगला शिकार?

ड्रू मैकइंटायर की जिस तरह से Saturday Night’s Main Event में हार हुई है, ऐसा लग रहा है कि वो कुछ महीनों तक ब्रेक पर रहेंगे. मैकइंटायर वापसी के बाद जेकब फाटू के साथ अपनी स्टोरी आगे बढ़ा सकते हैं. मैकइंटायर के साथ उनका नंबर 1 कंटेंडरशिप मैच होने वाला था लेकिन फाटू पर किसी मिस्ट्री स्टार ने अटैक किया था.

विज्ञापन

फाटू की वापसी के बाद मैकइंटायर उनपर दोबारा हमला करते हुए बता सकते हैं कि उन्होंने ही फाटू की हालत बिगाड़ी थी. इसके बाद दोनों के बीच स्टोरी देखने को मिल सकती है. मैकइंटायर और फाटू हार्ड हिटिंग स्टार हैं और उन्हें किसी बड़े इवेंट में आमने-सामने देखना सही मायने में बेहद खास साबित हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ