199 दिन बाद दिग्गज ने WWE में आकर अपने बेटे को सिखाया सबक, रस्सी के बीच में लटकाकर पैर से की कुटाई

WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते ट्रिपल एच ने फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दिया. हॉल ऑफ फेमर रे मिस्टीरियो की वापसी हो गई है. उन्होंने अपने बेटे डॉमिनिक मिस्टीरियो के सैगमेंट में दखलअंदाजी की. दोनों ने एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाए. आइए आपको बताते हैं कि सैगमेंट में क्या-क्या हुआ.

WWE - 2025-11-04T122207.253

WWE

Rey Mysterio: WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिला. 199 दिन बाद हॉल ऑफ फेमर रे मिस्टीरियो ने वापसी की. इतना ही नहीं उन्होंने वापस आकर अपने बेटे और मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन डॉमिनिक मिस्टीरियो को सबक सिखाया. ऐसा लगता है कि कंपनी फिर से इन दोनों के बीच राइवलरी शुरू कर रही है. आगे जाकर रे और डॉमिनिक बीच अब चैंपियनशिप मैच की संभावना पूरी तरह से बढ़ गई है.

विज्ञापन

WWE Raw में हुआ डॉमिनिक मिस्टीरियो का सैगमेंट

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने अपने सैगमेंट में खुद की तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह लुचाडोर के बादशाह हैं. हाल ही में डॉमिनिक ने Saturday Night’s Main Event में पेंटा और रुसेव को हराकर टाइटल रिटेन किया था. इस पर भी डॉम ने अपनी बात रखी. रे मिस्टीरियो ने इसके बाद एंट्री की. अप्रैल में इंजरी के कारण वह एक्शन से बाहर हो गए थे. रे ने डॉमिनिक से कहा कि वह उनकी वापसी से काफी हैरान हैं.

विज्ञापन

रे मिस्टीरियो ने अपने बेटे से कहा कि वह लुचाडोर के बादशाह नहीं है और उन्हें इस पर आपत्ति है. रे ने डॉम पर सभी का अपमान करने का आरोप लगाया. डॉमिनिक ने दावा किया कि वह एडी गुरेरो से बेहतर हैं. रे ने कहा कि वह लूचा लिब्रे के अनादर को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे. डॉम ने कहा कि उनके पिता उनसे ईर्ष्या करते हैं. साथ ही साथ डॉम ने अपने पिता पर उनकी मूंछें चुराने का आरोप भी लगाया.

विज्ञापन

डॉमिनिक मिस्टीरियो पर हुआ हमला

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने अपने पिता की बेइज्जती करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. डॉम ने कहा कि उन्होंने अभी तक रे से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है. रे ने डॉम से कहा कि वह लुचाडोर्स का राजा कभी नहीं बन पाएगा. रे ने यह भी बताया कि जब तक वह मौजूद हैं तब तक ऐसा नहीं होने वाला है. डॉमिनिक ने इसके बाद रे के ऊपर हमला करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे. रे ने डॉम को जबरदस्त 619 लगाकर धराशाई कर दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ