News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Cody Rhodes: WWE में कोडी रोड्स का पहला रन 2007 से 2016 तक रहा. इस दौरान उन्होंने बढ़िया काम किया लेकिन वह ज्यादातर मिड-कार्ड में ही रहे. 2019 में रोड्स ने AEW में कदम रखा. 2023 की शुरुआत तक वहां काम किया और इस दौरान वह रेसलिंग वर्ल्ड में फेमस हो गए. 2022 के रेसलमेनिया के जरिए कोडी ने दोबारा WWE में एंट्री की और इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा. रोड्स अभी तक खूब सफलता अर्जित कर चुके हैं. खैर रोड्स ने इस बार अपने रिटायरमेंट प्लान को लेकर बड़ा खुलासा किया है. कोडी ने बताया है कि वह कब रिटायर होंगे.
कोडी रोड्स ने 2023 और 2024 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीता है. पिछले साल रेसलमेनिया में उन्होंने रोमन रेंस के ऐतिहासिक 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था. रिपोर्ट में खबर आई थी कि रोड्स ने WrestleMania XL से पहले दो साल का कॉन्ट्रैक्ट कंपनी के साथ साइन किया था. रोड्स ने अब All The Smoke पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वह बहुत जल्द रिटायर हो जाएंगे.
कोडी रोड्स ने कहा,”उन्हें कॉब काउंटी में अमेरिकी ड्रीम से ज्यादा एक कोच के रूप में जाना जाता है. मानो वह वहीं थे. मैं चाहता हूं कि जब तक वह उस उम्र में पहुंच जाएं तब तक मैं उतना बाहर ना जाऊं. हम इसके और करीब पहुंच रहे हैं. मैं कहूंग कि WWE के साथ अब मेरा आखिरी कॉन्ट्रैक्ट होगा. अगला कॉन्ट्रैक्ट जो साइन करूंगा वह आखिरी होगा और मैं WWE के साथ अपने दिन खत्म करूंगा. यह वह घर है जिसने मुझे बनाया. वह घर जो मुझे वापस लाया और शानदार स्थिति में पहुंचाया”.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns के भाई के स्पीयर और सुनामी से उड़े चिथड़े, 2 फेमस स्टार्स ने निकाल दी सारी हीरोगिरी
हाल ही में 1 नवंबर को Saturday Night’s Main Event का आयोजन हुआ था. वहां पर कोडी रोड्स ने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. अंत में रोड्स ने जीत दर्ज कर शानदार अंदाज में टाइटल रिटेन किया. बतौर चैंपियन कोडी ने अभी तक बढ़िया काम किया है. अब देखना होगा कि WWE में उनका अगला विरोधी कौन होगा.
ये भी पढ़ें:-199 दिन बाद दिग्गज ने WWE में आकर अपने बेटे को सिखाया सबक, रस्सी के बीच में लटकाकर पैर से की कुटाई
न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।