Roman Reigns से हारने वाले 7 बार के WWE चैंपियन की होगी वापसी, विरोधियों के ऊपर मंडराया खतरा!

सीएम पंक ने रेसलमेनिया 42 के बाद WWE Raw के एपिसोड में एंट्री की थी. इसके बाद वो टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. इस हफ्ते उनकी जोरदार वापसी होने वाली है. उन्हें शो के लिए एडवर्टाइज किया गया है.

WWE

फेमस स्टार की होगी वापसी

विज्ञापन

CM Punk Returns: WWE WrestleMania 42 में सीएम पंक ने रोमन रेंस के खिलाफ अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. अंत में रेंस ने पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया. रेंस ने इस साल का मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को अपने विरोधी के रूप में चुना था. रोमन अब लगातार एक्टिव हैं और रेड ब्रांड में आ रहे हैं. मेगा इवेंट के बाद Raw के एपिसोड में अंतिम बार पंक दिखाई दिए थे. अब लगातार फैंस उन्हें लेकर चर्चा कर रहे हैं. खैर अब एक अच्छी खबर उनकी वापसी को लेकर आ रही है.

सीएम पंक की होगी वापसी

बैकलैश 2026 का आयोजन आगामी 9 मई को टेम्पा में होने वाला है. मैच कार्ड तैयार कर दिया गया है. रोमन रेंस भी शो में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. इससे पहले Raw का अंतिम एपिसोड भी जबरदस्त होने वाला है. वहां पर 7 बार के वर्ल्ड चैंपियन सीएम पंक भी वापसी करेंगे. शो के लिए उन्हें एडवर्टाइज किया गया है. अभी तक उनके अगले कदम का खुलासा नहीं हुआ है. अब रेंस के साथ उनकी राइवलरी भी खत्म हो गई है. ऐसा लगता है कि वो नई दुश्मनी की शुरुआत कर सकते हैं. हो सकता है कि वो ओबा फेमी के ओपन चैलेंज का जवाब दें. कोई भी संभावना रेड ब्रांड में बन सकती है.

Advertisment

सीएम पंक का टाइटल रहा शानदार

पिछले साल अक्टूबर में सैथ रॉलिंस ने इंजरी के कारण अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप छोड़ दी थी. इसके बाद खाली टाइटल के लिए सीएम पंक और जे उसो के बीच मुकाबला हुआ था. दोनों के बीच नवंबर में Saturday Night’s Main Event में मैच हुआ था. पंक ने वहां पर टाइटल अपने नाम किया. इसके बाद उनका टाइटल रन शानदार रहा. कुछ स्टार्स के खिलाफ उन्होंने टाइटल रिटेन किया.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ