Saturday Night's Main Event: WWE SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. कंपनी द्वारा बड़े मैच बुक किए जा रहे हैं. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी कम्पीट करेंगे. खैर इससे पहले भी दर्शकों को धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा. 18 जुलाई को Saturday Night's Main Event होगा. इसके लिए भी तगड़े मैच कंपनी द्वारा रखे जा रहे हैं. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में एक ब्लॉकबस्टर टैग टीम मैच का ऐलान किया गया.

---विज्ञापन---

WWE SmackDown के जनरल मैनेजर की घोषणा

SmackDown के एपिसोड में गुंथर ने जनरल मैनेजर निक एल्डिस से समरस्लैम में अनडिस्प्यूटेड WWE की मांग की. इन दोनों के बीच लंबे समय से गहमगहमी चल रही है. एल्डिस ने गुंथर की बात शो के अंत तक नहीं मानी. गुंथर मेन इवेंट में आए. उन्होंने एल्डिस को बुलाया. गुंथर ने कहा कि उन्हें मैच चाहिए. एल्डिस ने मैच तो दिया लेकिन वो Saturday Night's Main Event में. एल्डिस ने बताया कि गुंथर को सिंगल मैच नहीं मिलेगा. उन्होंने कहा कि Saturday Night's Main Event में गुंथर और सैमी ज़ेन का मुकाबला कोडी रोड्स और सीएम पंक के साथ होगा. इसके बाद गुंथर को गुस्सा आ गया था. उन्होंने एल्डिस को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: WWE के करियर किलर ने रिंग में पार की सारी हदें, जनरल मैनेजर का गला घोंटकर किया बुरा हाल, हालत गंभीर

---विज्ञापन---

समरस्लैम 2026 में होगा बड़ा मैच

समरस्लैम 2026 में सीएम पंक और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच होने वाला है. SmackDown के एपिसोड में इस मैच को बुक किया गया. गुंथर का कहना था कि उन्हें भी इस मैच में शामिल किया जाए. निक एल्डिस से लगातार वो मांग कर रहे थे. हालांकि, एल्डिस ने मना कर दिया. वैसे आगे जाकर मैच में बदलाव हो सकता है. गुंथर को अंतिम समय में मुकाबले में शामिल किया जा सकता है. आने वाले कुछ हफ्तों में इसका पता चल जाएगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स: Roman Reigns के भाइयों ने काटा गदर, फेमस स्टार का टूटा हाथ!

---विज्ञापन---