WWE: WWE SummerSlam 2025 अब ज्यादा दूर नहीं है. 2 और 3 अगस्त को फैंस को सरप्राइज के साथ-साथ ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने बड़े मैच बुक कर दिए हैं. टॉप स्टार्स के एक्शन पर सभी की नज़रें रहेंगी. पहली बार यह इवेंट दो दिन का होगा और इस वजह से दर्शक भी काफी उत्साहित हैं. शो में एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर भी एक्शन में नज़र आएंगी. दोनों पिछले कुछ समय से टैग टीम में साथ काम कर रही हैं. खैर अब इन दोनों के मैच को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.
WWE SummerSlam 2025 मैच कार्ड में हुआ बदलाव
पिछले कुछ महीनों में SmackDown में शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस के बीच स्टोरीलाइन शुरू हुई. पहले लगा कि इनके बीच सिंगल्स मैच होगा लेकिन बाद में पता चला कि दोनों साथ काम करेंगी. आप सभी जानते हैं कि फैंस फ्लेयर को बहुत बू करते हैं. फ्लेयर और ब्लिस के बीच स्टोरी शुरू करने का मकसद सिर्फ सिंगल्स मैच था. WWE इसी प्लान के तहत आगे भी बढ़ रहा था.
Evolution 2 में एक ऐसी चीज हुई जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. वहां पर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच में ब्लिस और फ्लेयर ने भी हिस्सा लिया. दोनों को फैंस की काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली. Wrestling Observer के ब्रायन अल्वारेज के अनुसार फ्लेयर ने इसके बाद WWE से खास अनुरोध किया. उन्होंने दोनों को अलग ना करने की बात कही. नतीजा ये निकला कि SummerSlam 2025 मैच कार्ड में बदलाव करना पड़ा. अब फ्लेयर और ब्लिस का मुकाबला राकेल रॉड्रिगेज और रॉक्सन परेज के साथ विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए होगा.
WWE SummerSlam 2025 का अपडेटेड मैच कार्ड
- जॉन सीना vs कोडी रोड्स (अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए स्ट्रीट मैच)
- सोलो सिकोआ vs जेकब फाटू (यूएस चैंपियनशिप के लिए स्टील केज मैच)
- इयो स्काई vs रिया रिप्ली vs नेओमी (विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच)
- टिफनी स्ट्रेटन vs जेड कार्गिल (विमेंस चैंपियनशिप मैच)
- रॉक्सन परेज, राकेल रॉड्रिगेज vs शार्लेट फ्लेयर, एलेक्सा ब्लिस (विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच)
- रैंडी ऑर्टन, जेली रोल vs ड्रू मैकइंटायर, लोगन पॉल (टैग टीम मैच)
- गुंथर vs सीएम पंक (वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच)
- बैकी लिंच vs लायरा वैल्किरिया (विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)
- एजे स्टाइल्स vs डॉमिनिक मिस्टीरियो (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)
- रोमन रेंस, जे उसो vs ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड (टैग टीम मैच)
ये भी पढ़ें:-WWE SummerSlam 2025 के लिए Roman Reigns के ऐतिहासिक मैच का ऐलान, Paul Heyman और उनके साथियों की बजेगी बैंड!