SummerSlam 2025 में WWE को मिले नए चैंपियंस, Triple H ने तस्वीरें शेयर कर दी बधाई

WWE SummerSlam 2025 में शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस को बड़ी सफलता मिली है. दोनों ने धमाकेदार मुकाबले में गजब का प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता.

SUMMER (1)

WWE

WWE: WWE SummerSlam 2025 नाइट-1 में फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिला. शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस को बड़ी सफलता मिली. दोनों अब नई विमेंस टैग टीम चैंपियन बन गई हैं. इनकी जीत पहले से पक्की कही जा रही थी. ब्लिस और फ्लेयर ने बढ़िया काम भी किया. अच्छी बात यह है कि दोनों को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला. फ्लेयर ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए तगड़े मूव्स लगाए. रॉक्सन परेज़ और राकेल रॉड्रिगेज हार के बाद काफी निराश नज़र आईं. वहीं फ्लेयर औऱ ब्लिस को ट्रिपल एच ने भी बधाई दी.

विज्ञापन

WWE SummerSlam 2025 नाइट-1 में शार्लेट फ्लेयर-एलेक्सा ब्लिस ने दिखाया दम

रॉक्सन परेज़ और राकेल रॉड्रिगेज के खिलाफ मैच में शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस विजयी रहे. फ्लेयर और ब्लिस ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. हालांकि, परेज और रॉड्रिगेज भी मैच में लगातार बनी रहीं. ब्लिस और फ्लेयर की केमिस्ट्री में बीच-बीच में गड़बड़ी भी हुई. दोनों कुछ बातों से एकमत नहीं हो पाईं.

विज्ञापन

मैच का अंत भी शानदार अंदाज में हुआ. ब्लिस ने गलती से फ्लेयर को मार दिया था. वहां से परेज और रॉड्रिगेज जीत के लिए तैयार दिख रही थीं. परेज ने फ्लेयर को पॉप रॉक्स लगाया लेकिन ब्लिस ने उन्हें रोक दिया. फ्लेयर ने रॉड्रिगेज को बिग बूट मारा. परेज रिंग में इसके बाद अकेले पड़ गईं. ब्लिस ने उन्हें सिस्टर एबिगेल फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज कर ली. जीत के बाद फ्लेयर और एलेक्सा ने एक-दूसरे को गले लगाया.

रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज को लगा झटका

दरअसल रेसलमेनिया 41 के बाद Raw के पहले एपिसोड में लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज ने बैकी लिंच और लायरा वैल्किरिया को हराकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की थी. जून में इंजरी के कारण लिव एक्शन से बाहर हो गईं. 30 जून को एडम पीयर्स और निक एल्डिस ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने लिव के टाइटल को रॉक्सन परेज को दिया. वह बिना मैच लड़े ही नई चैंपियन बन गईं. परेज और रॉड्रिगेज का साथ में टाइटल रन 33 दिन ही चल पाया. फ्लेयर और एलेक्सा ने दोनों को बड़ा झटका दिया. अब देखना होगा कि इनका चैंपियनशिप रन आगे कैसा रहता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ