John Cena: WWE में जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर को लेकर सभी अभी तक काफी उत्साहित रहे हैं. अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना वह कर चुके हैं. 11 अक्टूबर को होने वाले Crown Jewel में उनका मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ होगा. दिसंबर, 2025 में वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. सीना के पास अब कुछ ही तारीखें रह गई हैं. एजे के खिलाफ मैच के बाद चार डेट्स उनके पास रह जाएंगी. ऐसे में अब सभी यह सोच रहे हैं कि स्टाइल्स के बाद उनके अगले विरोधी कौन रहेंगे. एक WWE हॉल ऑफ फेमर ने सीना के विरोधियों का नाम बताया है.
WWE दिग्गज ने क्या कहा?
जॉन सीना का करियर लगभग खत्म हो चुका है. WWE में अब उनके चार ही मुकाबले बचे हैं. अपने रिटायरमेंट टूर के दौरान अभी तक वह कोडी रोड्स, सीएम पंक, रैंडी ऑर्टन, आर-ट्रुथ, ब्रॉक लैसनर और लोगन पॉल का सामना कर चुके हैं. रोड्स के साथ उनके दो मुकाबले हुए. सीना 13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event में अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. अभी तक उनके अंतिम विरोधी का खुलासा नहीं हुआ है.
Busted Open Radio पर हाल ही में WWE हॉल ऑफ फेमर बुली रे ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. वहां पर उनसे पूछा गया कि सीना को अंतिम चार मैचों में किससे मुकाबला करना चाहिए. बुली रे ने कहा,”डॉमिनिक मिस्टीरियो, ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड और गुंथर. चार लोग जिन्हें जॉन सीन के साथ मैच से फायदा होगा. WWE का फ्यूचर सीना से प्रभावित हो रहा है. हो सकता है कि आपने जॉन और ब्रॉक को एक ही रिंग में साथ ना देखा हो. हो सकता है कि आप उन्हें सर्वाइवर सीरीज में अलग-अलग टीमों में देखें”.
WWE दिग्गज जॉन सीना को मिली धमकी
Crown Jewel 2025 में जॉन सीना का मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ होने वाला है. सभी इस मैच के लिए काफी उत्सुक हैं. 2018 के बाद पहली बार इनके बीच सिंगल्स मुकाबला होने जा रहा है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में एजे ने सीना को धमकी देकर हराने का दावा किया है. उन्होंने कहा,”मुझे Crown Jewel में भी एक मैच मिला है. आप लोगों की बदौलत Crown Jewel में जॉन सीना के खिलाफ मेरा मैच है. तो मैं आपका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. मुझे वह करने का मौका मिला जो पसंद है. मुझे सीना को हराने का मौका मिला है. मैं उन्हें करारी हार देने के लिए तैयार हूं”.