Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर ने सभी को भावुक कर दिया. नाइट-2 में अपना मैच हारने के बाद लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिंग में रख दिए. उन्होंने पॉल हेमन को भी गले लगाया. लैसनर ने इसके जरिया बता दिया कि वो रिटायर हो गए हैं. ये सभी के लिए दिल दुखाने वाला मोमेंट था. लैसनर ने फैंस का अभिवादन भी किया. लैसनर WWE से रिटायरमेंट के बाद लैसनर की पहली तस्वीर उनकी पत्नी के साथ सामने आ गई है. लैसनर एक अलग लुक में इस बार दिखे हैं.
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर का दमदार लुक
WrestleMania 42 के बाद ब्रॉक लैसनर अपनी पत्नी सेबल के साथ समय बिता रहे हैं. हाल ही में इन दोनों को गायक टॉम मैकडोनाल्ड के साथ देखा गया. टॉम ने इंस्टाग्राम पर दोनों दिग्गजों के साथ तस्वीर पोस्ट की. लैसनर ने गले में चेन और सिर में काउबॉय टोपी पहनी हुई है. मैकडोनाल्ड ने कैप्शन में लिखा, “एक होटल में मेरी मुलाकात ब्रॉक लैसनर से हुई. मैंने रेसलिंग में उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देने के लिए हाथ आगे किया, तो उन्होंने कहा कि आप जो करते हो उसके लिए धन्यवाद. लैसनर ने कहा कि वो उन्हें हमेशा सुनते हैं. करीब 20 मिनट तक हमारी बातचीत हुई. मुझे तब पता चला कि वो कितने शानदार हैं”.
ये भी पढ़ें: कौन है Brock Lesnar को रिटायर करने वाले 28 साल के WWE ‘दानव’ की गर्लफ्रेंड? WrestleMania के बाद लुटाया प्यार
WrestleMania 42 में लैसनर को किसने हराया?
WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला 28 साल के ओबा फेमी के साथ हुआ था. दोनों की राइवलरी जबरदस्त रही. फेमी का दबदबा देखने को मिला. मेगा इवेंट में फेमी ने पांच मिनट के अंदर लैसनर को हराकर सभी को चौंका दिया था. फेमी ने लैसनर के एफ-5 को गजब के अंदाज में काउंटर किया. फेमी अब बड़े स्टार बनने की राह पर हैं. उन्होंने लैसनर को हराकर अपने करियर में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है.
ये भी पढ़ें: 3 साल पहले आज ही WWE में Triple H लाए थे वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप, जानिए अब तक कितने स्टार्स ने जीता है टाइटल
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines