3 साल पहले आज ही WWE में Triple H लाए थे वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप, जानिए अब तक कितने स्टार्स ने जीता है टाइटल

WWE का मौजूदा समय में सबसे बड़ा टाइटल वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. Raw ब्रांड में इसे रखा गया है. हर हफ्ते चैंपियनशिप को हासिल करने के लिए जद्दोजहद देखने को मिलती हैं. आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से स्टार्स इसे अभी तक जीत चुके हैं.

WWE
1 / 8
किन WWE स्टार्स ने जीता टाइटल?

रोमन रेंस ने कुछ साल पहले WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप दोनों जीत ली थी. कंपनी ने इसके बाद दोनों टाइटल को यूनिफाइड कर दिया. इसके बाद रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कहा गया. तीन साल पहले आज ही के दिन ट्रिपल एच ने Raw ब्रांड में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का अनावरण किया था. अब इसे टॉप वर्ल्ड चैंपियनशिप में गिना जाता है. मेन इवेंट में इसे डिफेंड किया जाता है. खैर आपको हम बताते हैं कि अभी तक कितने स्टार्स इस टाइटल को अपने नाम कर चुके हैं.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस2 / 8

सबसे पहले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को मई, 2023 में सैथ रॉलिंस ने अपने नाम किया था. रॉलिंस दो बार इस टाइटल की जीता है. दूसरी बार उन्होंने SummerSlam 2025 में मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन के जरिए टाइटल को हासिल किया. रॉलिंस का पहला रन 316 दिन का रहा था.

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर3 / 8

ड्रू मैकइंटायर भी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत चुके हैं. उन्होंने WrestleMania XL Night 2 में सैथ रॉलिंस को हराकर टाइटल अपने नाम कियाा था. हालांकि, वो ज्यादा समय तक चैंपियन नहीं रह पाए थे. उनके ऊपर तुरंत ही मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन हो गया था.

डेमियन प्रीस्ट

डेमियन प्रीस्ट4 / 8

डेमियन प्रीस्ट ने ही WrestleMania XL Night 2 में ड्रू मैकइंटायर के ऊपर ब्रीफकेस कैश-इन कर टाइटल अपने नाम किया था. प्रीस्ट ने अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की. वो 118 दिन तक चैंपियन रहे थे. उनका टाइटल रन जबरदस्त रहा था.

विज्ञापन

गुंथर

गुंथर5 / 8

गुंथर दो बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत चुके हैं. सबसे पहले उन्होंने SummerSlam 2024 में डेमियन प्रीस्ट को हराकर टाइटल जीता था. दूसरी बार उन्होंने जून, 2025 में टाइटल अपने नाम किया था. उनका पहला टाइटल रन 258 दिन का रहा था.

जे उसो

जे उसो6 / 8

जे उसो ने WrestleMania 41 में गुंथर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. उन्होंने अपने 15 साल के करियर में पहली बार वर्ल्ड टाइटल जीता. जीत के बाद वो काफी खुश दिखाई दिए. हालांकि, उनका टाइटल रन ज्यादा लंबा नहीं चला. वो 51  दिन तक ही चैंपियन रह पाए.

विज्ञापन

सीएम पंक

सीएम पंक7 / 8

सीएम पंक ने दो बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती है. पहली बार उन्होंने SummerSlam 2025 में टाइटल जीता. हालांकि, वो ज्यादा देर तक चैंपियन नहीं रह पाए. उनके ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन हो गया था. दूसरी बार पंक ने नवंबर 2025 में हुए Saturday Night's Main Event में टाइटल अपने नाम किया था.

रोमन रेंस

रोमन रेंस8 / 8

मौजूदा समय में रोमन रेंस वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं. उनका ये पहला रन है. रोमन ने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया. दोनों की राइवलरी जबरदस्त रही. उन्होंने पंक के 169 दिनों के टाइटल रन का अंत किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन