---विज्ञापन---

WWE angle-right

इन 3 WWE स्टार्स से Brock Lesnar का वापसी के बाद हो सकता है पहला मैच, John Cena को जल्दी कर देंगे रिटायर!

ब्रॉक लैसनर ने SummerSlam 2025 में धमाकेदार वापसी की। फैंस उन्हें देखकर बेहद खुश हो गए थे। लैसनर के रिटर्न के बाद फैंस यह जानना चाहेंगे कि किनसे उनका मैच हो सकता है।

---विज्ञापन---

Brock Lesnar Possible Opponents: WWE SummerSlam 2025 में ब्रॉक लैसनर ने धमाकेदार वापसी की। उनके रिटर्न की उम्मीद नहीं की जा रही थी लेकिन जब वो आए, तो सभी हैरान थे। ब्रॉक ने दो साल बाद वापसी की है और फैंस में उन्हें लेकर उत्साह है। द बीस्ट अब आ गए हैं, तो उनके पहले मैच को लेकर फैंस के मन में सवाल है। कुछ सुपरस्टार्स हैं, जिनसे दिग्गज का वापसी के बाद पहला मैच हो सकता है। आइए तीन सबसे बेहतरीन विकल्पों पर नजर डालते हैं।

1. जॉन सीना

जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर के बीच बड़ा इतिहास रहा है। द बीस्ट ने SummerSlam में वापसी करते हुए जॉन सीना पर F5 लगाया था। साफ तौर पर जॉन को यह चीज पसंद नहीं आई होगी। WWE का अगला इवेंट Clash in Paris रहने वाला है और जॉन सीना को इसके लिए शेड्यूल किया गया था। दोनों के बीच यहां मैच बुक किया जा सकता है। ब्रॉक ने पहले भी सीना को लहूलुहान किया हुआ है। द बीस्ट अब दिग्गज की हालत खराब करके उन्हें समय से पहले रिटायर होने पर मजबूर कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

2. कोडी रोड्स

कोडी रोड्स ने SummerSlam 2025 में जॉन सीना को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती। जॉन पर ब्रॉक ने हमला कर दिया है। WWE चाहे, तो एक स्टोरीलाइन एंगल दिखा सकती है कि ब्रॉक द्वारा हुए हमले के बाद सीना कुछ हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं। ब्रॉक इसके बाद बता सकते हैं कि उन्होंने जॉन सीना पर जानबूझकर हमला किया, क्योंकि वो कोडी को टाइटल के लिए चैलेंज करना चाहते हैं। वैसे भी कोडी ने आखिरी बार ब्रॉक को हराया। उनके बीच अब टाइटल मैच रोचक रह सकता है।

3. जेकब फाटू

ब्रॉक लैसनर ने वापसी करके जॉन सीना पर हमला जरूर किया है लेकिन यह पहली बार नहीं है। 2021 के SummerSlam में जब ब्रॉक ने रिटर्न किया था, तो उन्होंने जॉन सीना को निशाना बनाया था। उस समय दोनों के बीच मैच नहीं हुआ था। संभव है कि उनके बीच अभी स्टोरी शुरू नहीं हो। जेकब फाटू की हाल में सोलो सिकोआ के खिलाफ स्टोरी खत्म हुई है। फाटू और ब्रॉक, दोनों ही तगड़े स्टार्स हैं और जल्दी हार नहीं मानते हैं। इसी वजह से उनके बीच मैच रोचक रह सकता है। ट्रिपल एच को उनका मैच बुक करने में देरी नहीं करनी चाहिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX India Cup 2025 का पूरा शेड्यूल, जानिए कब होगा 1 करोड़ के इनाम के लिए ग्रैंड फाइनल

First published on: Aug 05, 2025 01:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola