Brock Lesnar & Randy Orton: WWE की दुनिया में ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा नाम है. उनका रिंग में सामना करना बिल्कुल भी आसान नहीं है. लैसनर ने UFC में भी अपना दम दिखाया है. द बीस्ट अब तो ठीक हो गए हैं, लेकिन पहले वो अपने गुस्से के लिए भी जाने जाते थे. कई बार तो उन्होंने रिंग में स्क्रिप्ट से बाहर जाकर काम किया और विरोधियों की जबरदस्ती सच में खूब पिटाई कर दी. कुछ ऐसा ही काम उन्होंने 2016 में रैंडी ऑर्टन के साथ किया था. इस घटना को आज भी याद किया जाता है. लैसनर ने ऑर्टन के ऊपर बर्बरता दिखाई थी.
WWE रिंग में ब्रॉक लैसनर ने किया था घटिया काम
ब्रॉक लैसनर हमेशा से विंस मैकमैहन के फेवरेट रेसलर रहे. विंस ने उन्हें खुली छूट दी थी. SummerSlam 2016 में लैसनर और रैंडी ऑर्टन के बीच मेन इवेंट में मैच तय किया गया था. इससे पहले दोनों ने कभी एक-दूसरे का सामना नहीं किया था और इस वजह से फैंस में उत्साह था. दो खतरनाक स्टार्स के बीच तगड़ी भिड़ंत के लिए सभी तैयार थे. लैसनर को लेकर उस समय बहुत क्रेज था. दोनों स्टार्स के बीच अच्छा मैच हुआ. मुकाबले में ज्यादातर लैसनर हावी रहे थे. उन्होंने लैसनर को कई बार सुप्लेक्स लगाए. ऑर्टन ने भी आरकेओ लगाए. रैंडी ने लैसनर के सिर पर लात भी मारने की कई बार कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली.
मैच के अंत में लैसनर ने अपना आपा खो दिया और वो UFC स्टाइल में आ गए. लैसनर ने अपने ग्लव्स उतार दिए. उन्होंने ऑर्टन के सिर पर हमला करना शुरू कर दिया. ये देखकर सभी हैरान रह गए थे. ऑर्टन के सिर से खूब खून बहने लग गया था. द वाइपर बुरी तरीके से घायल हो गए. लैसनर को टेक्निकल नॉकआउट के जरिए विजेता घोषित कर दिया गया. मैच रोकने के बाद भी द बीस्ट ने रैंडी के ऊपर हमला जारी रखा था. ऑर्टन को देखने के लिए शेन मैकमैहन भी आए. लैसनर ने उन्हें भी एफ-5 लगा दिया. ये मुकाबला काफी विवादों में रहा था.
ये भी पढ़ें:-WWE ने किया Brock Lesnar की ब्लॉकबस्टर वापसी का ऐलान, इस शो में आकर विरोधियों को करेंगे तहस-नहस
जल्द रिटायर हो सकते हैं ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर का WWE में अब पार्ट-टाइम शेड्यूल हो गया है. वो बड़ मौकों पर ही नज़र आते हैं. पिछले साल समरस्लैम में उन्होंने करीब दो साल बाद वापसी की थी. इसके बाद उनका जॉन सीना के साथ मैच हुआ था. लैसनर 48 साल के हो चुके हैं. बहुत जल्द वो रिटायरमेंट ले सकते हैं. 2026 में वो WWE में अपना आखिरी मैच लड़ सकते हैं. देखना होगा कि लैसनर अपने करियर को लेकर बड़ा कदम कब उठाएंगे.
ये भी पढ़ें:-Virat Kohli के फैन की WWE WrestleMania 42 में होगी एंट्री! 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन से हो सकती है टक्कर
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
21 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
2 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
5 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
6 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
6 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
7 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
11 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines