WWE ने किया Brock Lesnar की ब्लॉकबस्टर वापसी का ऐलान, इस शो में आकर विरोधियों को करेंगे तहस-नहस!

WWE रिंग में अंतिम बार ब्रॉक लैसनर मेंस रॉयल रंबल मैच में नज़र आए थे. वहां पर उनकी बुकिंग कुछ खास नहीं रही थी. फैंस के लिए अब अच्छी खबर सामने आ गई है. बहुत जल्द द बीस्ट की वापसी होने वाली है.

WWE

ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी खबर

Brock Lesnar: ब्रॉक लैसनर ने पिछले साल समरस्लैम में वापसी कर WWE फैंस को खुश किया था. इसके बाद से उनका पार्ट-टाइम शेड्यूल रहा है. हाल ही में रॉयल रंबल मैच में वो नज़र आए थे. वहां पर उनकी बुकिंग खास नहीं रही थी. कोडी रोड्स और एलए नाइट ने मिलकर उन्हें एलिमिनेट कर दिया था. खैर अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि लैसनर अगली बार टीवी पर कब आएंगे. WWE ने लैसनर की वापसी को लेकर ब्लॉकबस्टर ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

WWE ने की बड़ी घोषणा

WWE ने ऐलान किया है कि ब्रॉक लैसनर 23 फरवरी 2026 को होने वाले Raw के एपिसोड में नज़र आएंगे. ये शो अटलांटा से लाइव आएगा. एलिमिनेशन चैंबर का आयोजन 28 फरवरी को होने वाला है. लैसनर इससे पहले अंतिम रेड ब्रांड के शो में आएंगे. द बीस्ट एंट्री करेंगे तो फिर बवाल होना पक्का है. हो सकता है कि वो मेंस चैंबर मैच में हिस्सा लेने की बात कर दें. कोई ना कोई बड़ी घोषणा वो जरूर करेंगे. लैसनर अपने विरोधियों को तहस-नहस भी कर सकते हैं. WWE ने लैसनर की वापसी की घोषणा कर दर्शकों को खुश कर दिया है.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा ब्रॉक लैसनर का मैच?

WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. कंपनी ने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है. ब्रॉक लैसनर को भी शो के लिए एडवर्टाइज किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक उनका मुकाबला ओबा फेमी के साथ हो सकता है. मेंस रॉयल रंबल मैच में दोनों की टक्कर देखने को मिली थी. लैसनर ने ही फेमी को एलिमिनेट भी किया था. फेमी को अगर ये मैच मिलता है तो बहुत बड़ी बात होगी. लैसनर का सामना करने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ