Brock Lesnar: WWE SummerSlam 2026 नाइट-1 का सफल समापन हो गया है. मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच हैल इन ए सैल मैच हुआ. इस मैच में खूब बवाल मचा. दोनों ने तोड़फोड़ की. लैसनर और फेी कई बार जीत के करीब आए. अंत में फेमी ने अपनी ताकत दिखाई और लैसनर को फीनिशिंग मूव लगाकर जीत दर्ज कर ली. कई चीजों से पता चल रहा है कि ये लैसनर का आखिरी मैच था. खुद द बीस्ट ने इस बात के संकेत दिए हैं.
क्या WWE से रिटायर हो गए ब्रॉक लैसनर?
ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी ने किसी को भी निराश नहीं किया. दोनों का मैच इस वजह से ही मेन इवेंट में रखा गया था. मैच में दोनों ने चेयर्स, टेबल और स्टील स्टेप्स का खूब प्रयोग किया. अंत में बड़ी मुश्किल से फेमी की जीत मिली. लैसनर ने मैच के बाद फेमी को गले लगाया. फैंस के सामने उनका हाथ ऊपर किया. लैसनर ने माइक पर कहा कि फेमी WWE के फ्यूचर हैं.
द बीस्ट के कैरेक्टर में बदलाव देखने को मिला. लैसनर जब बैकस्टेज जा रहे थे तब उन्होंने WWE और फैंस को सलाम ठोका. इस दौरान एरीना में बैठे दर्शकों की आंखों से आंसू निकल गए थे. इससे ये भी संकेत मिलते हैं कि शायद वो अब WWE टीवी पर नज़र नहीं आएंगे. कमेंटेटर माइकल कोल ने भी कहा कि ये लैसनर के करियर का आखिरी मैच हो सकता है.
ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों Brock Lesnar को WWE SummerSlam 2026 में मिली करारी हार, क्या करियर हुआ खत्म?
ब्रॉक लैसनर की टूटी स्ट्रीक
ओबा फेमी ने ब्रॉक लैसनर को हराकर अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. मार्च, 2026 से इन दोनों की राइवलरी चल रही थी. इस दुश्मनी में फेमी 2-1 से आगे रहे. खैर लैसनर ने इससे पहले अपने करियर में 2 बार हैल इन ए सैल मैच में कम्पीट किया था. अंडरटेकर के खिलाफ उन्होंने मैच लड़े. दोनों में उन्होंने जीत हासिल की थी. फेमी ने इस बार उन्हें हराकर उनकी स्ट्रीक का अंत कर दिया है. मेन रोस्टर में फेमी का दबदबा जारी है. देखना होगा कि कंपनी का उनके लिए अगला प्लान क्या होगा.
ये भी पढ़ें: SummerSlam 2026 में करोड़ों फैंस का टूटा दिल, Brock Lesnar ने लड़ा WWE में आखिरी मैच?
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
8 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines