SummerSlam 2026 में करोड़ों फैंस का टूटा दिल, Brock Lesnar ने लड़ा WWE में आखिरी मैच?

WWE SummerSlam 2026 नाइट-1 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच खतरनाक मैच देखने को मिला. दोनों के बीच इस बार हैल इन ए सैल मैच बुक किया गया था. लैसनर को हार का सामना करना पड़ा. ऐसा लगता है कि ये द बीस्ट के करियर का आखिरी मैच था.

WWE
1 / 6

Brock Lesnar: WWE SummerSlam 2026 नाइट-1 का मेन इवेंट धमाकेदार रहा. फैंस को ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच हैल इन ए सैल मैच देखने को मिला. दोनों ने खूब तगड़ा एक्शन दिखाया. दर्शकों ने इस खतरनाक मैच का पूरा आनंद लिया. अंत में लैसनर को उनके घर पर हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद लैसनर के कैरेक्टर में बदलाव भी देखने को मिला. उन्होंने अपने विरोधी के साथ जो किया, उसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी. इस बात के संकेत भी मिल चुके हैं कि ये उनके करियर का आखिरी मैच था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

दोनों के बीच हुआ तगड़ा मैच

दोनों के बीच हुआ तगड़ा मैच2 / 6

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी ने अपने एक्शन से किसी को भी निराश नहीं किया. स्टील स्टेप्स, चेयर्स और टेबल का भी खूब इस्तेमाल किया गया. दोनों में से कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था. लैसनर ने तो फेमी को सात से ज्यादा सुप्लेक्स लगाए. उन्हें एफ-5 से भी फर्क नहीं पड़ा. लैसनर ने उन्हें अंडरटेकर का फिनिशिंग मूव भी लगाया लेकिन कुछ नहीं हुआ. अंत में फेमी ने ही जीत दर्ज की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर ने की तारीफ

ब्रॉक लैसनर ने की तारीफ3 / 6

मैच हारने के बाद लैसनर ने फेमी को गले लगाया. उन्होंने फेमी का हाथ भी ऊपर उठाया. लैसनर ने माइक में कहा कि फेमी WWE के फ्यूचर हैं. लैसनर का इस तरह का रूप फैंस ने बहुत कम बार देखा होगा. उनका विरोधियों के ऊपर दबदबा रहता है. लैसनर ने बता दिया है कि अब उनकी जगह फेमी ने ले ली है. उन्होंने इस बात के संकेत दिए कि वो अब रिटायर हो रहे हैं. (Photo: WWE.com)

माइकल कोल का बड़ा बयान

माइकल कोल का बड़ा बयान4 / 6

कमेंटेटर माइकल कोल ने शो के दौरान ही बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि शायद हम WWE रिंग में ब्रॉक लैसनर को अंतिम बार देख रहे हैं. उनकी इस बात से लग रहा है कि ये WWE में लैसनर का आखिरी मैच था. अब उनका जलवा आगे जाकर फैंस को देखने को नहीं मिल सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पहले से चल रही थीं अफवाहें

पहले से चल रही थीं अफवाहें5 / 6

समरस्लैम 2026 का आयोजन ब्रॉक लैसनर के होमटाउन में हो रहा है. पहले से इस बात की अफवाहें आ रही थीं कि लैसनर समरस्लैम में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे. पिछले साल जॉन सीना ने भी इस तरह का बयान दिया था. अब ऐसा लगता है कि सभी अफवाहें सच हैं और लैसनर के करियर का अंत हो गया है. (Photo: WWE.com)

क्या एक मैच के लिए करेंगे वापसी?

क्या एक मैच के लिए करेंगे वापसी?6 / 6

WWE रेसलमेनिया 43 का आयोजन अगले साल सऊदी अरब में होने वाला है. आप सभी जानते हैं कि सऊदी में हमेशा बड़े स्टार्स परफॉर्म करते हैं. ब्रॉक लैसनर भी आगे जाकर इस शो के लिए वापसी कर सकते हैं. कंपनी जरूर उन्हें सऊदी ले जाना चाहेगी. अब देखना होगा कि आगे जाकर लैसनर के फ्यूचर को लेकर क्या अपडेट सामने आया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन