5 कारण क्यों Brock Lesnar को WWE SummerSlam 2026 में मिली करारी हार, क्या करियर हुआ खत्म?

WWE SummerSlam 2026 नाइट-1 का सफल समापना हो गया है. फैंस को वहां पर बड़े मुकाबले देखने को मिले. ब्रॉक लैसनर को अपने घर में हार का सामना करना पड़ा. कुछ कारणोंं से इस बार लैसनर को हार का सामना करना पड़ा है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE SummerSlam 2026: ब्रॉक लैसनर का समरस्लैम नाइट-1 में जलवा देखने को मिला. मेन इवेंट में उनका मैच ओबा फेमी के साथ तय किया गया था. दोनों के बीच खतरनाक हैल इन ए सैल मैच हुआ. जीत के लिए लैसनर और फेमी ने अपनी हदें पार कीं. लैसनर ने एफ-5 और सुप्लेक्स से तबाही मचाई. वहीं फेमी ने भी अपनी ताकत दिखाई. अंत में लैसनर को अपने घर पर हार का सामना करना पड़ा. खैर यहां हम पांच कारणों के बारे में बताएंगे कि क्यों लैसनर को समर की सबसे बड़ी पार्टी में हार मिली. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

लैसनर को फर्क नहीं पड़ता

लैसनर को फर्क नहीं पड़ता2 / 6

ब्रॉक लैसनर बहुत बड़े स्टार हैं. वो करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. उन्होंने WWE में सबकुछ हासिल कर लिया है. वो ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां उन्हें हार और जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता है. उनके विरोधी को जरूर मैच के नतीजे से दिक्कत हो सकती है. ये भी एक वजह है कि कंपनी ने समरस्लैम में लैसनर को हार के लिए बुक किया. इससे विरोधी को भी कोई नुकसान नहीं होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

फ्यूचर स्टार हैं ओबा फेमी

फ्यूचर स्टार हैं ओबा फेमी3 / 6

ओबा फेमी कंपनी के फ्यूचर स्टार हैं. ये बात खुद समरस्लैम के मंच पर माइक पर ब्रॉक लैसनर ने कही. लैसनर ने फेमी को गले भी लगाया. अगर WWE अपने फ्यूचर स्टार को इतनी बड़ी जगह पर हार के लिए बुक करती तो फिर तगड़ा नुकसान होता. ये सबसे बड़ी वजह है कि लैसनर को हार के लिए बुक किया गया. फेमी को आगे बढ़ाने के लिए ये काम किया गया. (Photo: WWE.com)

फेमी को खतरनाक मॉन्स्टर बनाने के लिए

फेमी को खतरनाक मॉन्स्टर बनाने के लिए4 / 6

समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच साधारण मुकाबला नहीं हुआ. लैसनर ने अपने करियर में एक भी हैल इन ए सैल मैच नहीं हारा था. इस तरह के मैच में हमेशा मॉन्स्टर ही काम करते हैं. WWE ने फेमी को खतरनाक विलेन बनाने के लिए इस मुकाबले में लैसनर को हार के लिए बुक किया हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

WWE का कल्चर

WWE का कल्चर 5 / 6

कहा जा रहा है कि समरस्लैम 2026 में ब्रॉक लैसनर ने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. कमेंटेटर माइकल कोल ने कहा कि शायद उन्हें अब आगे टीवी पर नहीं देख पाएंगे. WWE में एक कल्चर रहा है कि अंतिम मैच लड़ने वाले स्टार को जीत नहीं मिलती है. कई दिग्गजों के साथ ऐसा हो चुका है. शायद इस वजह से ही लैसनर की हार हुई हो सकती है. (Photo: WWE.com)

फैंस का दिल जीतने के लिए

फैंस का दिल जीतने के लिए6 / 6

ब्रॉक लैसनर अगर इस मैच को जीत जाते तो फिर कहीं ना कहीं फैंस को ये अच्छा नहीं लगता. लोग ये ही सोचते कि लैसनर ने इस बार भी हमेशा की तरह मनमानी की है. ये ओबा फेमी के फ्यूचर का सवाल भी था. अगर उन्हें हार मिलती तो उनका दबदबा कम हो जाता. फैंस का दिल जीतने के लिए लैसनर को हार के लिए बुक किया हो सकता है. ये भी एक बड़ी वजह है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन