5 कारण क्यों Brock Lesnar ने WWE Night of Champions 2026 में नहीं आकर फैंस का तोड़ा दिल!

WWE Night of Champions 2026 में फैंस ने ब्रॉक लैसनर के आने की उम्मीद की थी. कई रिपोर्ट्स में उन्हें लेकर बयान दिए गए थे. हालांकि, लैनसर सऊदी अरब में नहीं आए. यहां हम आपको कुछ कारणों के बताते हैं कि ऐसा क्यों हुआ.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Night of Champions 2026: सऊदी अरब में फैंस को तगड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिला. Night of Champions की शुरुआत में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ. ओबा फेमी और जे उसो की टक्कर हुई. कहा जा रहा था कि इस मैच में ब्रॉक लैसनर वापसी कर दखलअंंदाजी करेंगे. लैसनर वहां पर नहीं आए. शायद WWE ने कोई और प्लान तैयार किया हो सकता है. यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों Night of Champions में लैसनर नहीं आए. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी का मोमेंटम बरकरार

ओबा फेमी का मोमेंटम बरकरार2 / 6

ओबा फेमी ने अभी तक मेन रोस्टर में जबरदस्त काम किया है. फैंस उनके समर्थन में है. उन्हें तगड़ा मोमेंटम मिला हुआ है. ऐसे में अगर ब्रॉक लैसनर आकर उनके ऊपर हमला कर देते तो फिर मामला गड़बड़ हो जाता. कहीं ना कहीं उन्हें इस चीज से नुकसान हो सकता था. जे उसो बाजी मार लेते. इस वजह से भी शायद लैसनर ने मैच में दखलअंदाजी नहीं की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

मनमुताबिक पैसा

मनमुताबिक पैसा3 / 6

सऊदी अरब के साथ WWE की तगड़ी डील है. वहां पर हमेशा बड़े स्टार्स ने ही कम्पीट किया है. आप सभी जानते हैं कि ब्रॉक लैसनर हमेशा कहीं पर परफॉर्म करने का मोटा पैसा लेते हैं. WWE से भी उन्हें अच्छी रकम मिलती है. ऐसा हो सकता है कि उन्हें सऊदी अरब में एक्शन के लिए मनमुताबिक पैसा ना मिला हो. इस वजह से भी वो शो में नहीं आए हो सकते हैं. (Photo: WWE.com)

रोमन रेंस के साथ मैच

रोमन रेंस के साथ मैच4 / 6

रेसलमेनिया 42 के बाद ओबा फेमी ने कह दिया था कि वो रोमन रेंस को भी चुनौती देंगे. समरस्लैम 2026 में अब दोनों के बीच टाइटल के लिए मुकाबला हो सकता है. फेमी शायद रेंस को ही अपने विरोधी के रूप में चुनेंगे. रोमन के साथ समर की सबसे बड़ी पार्टी में मैच सेट करने के लिए ब्रॉक लैसनर नाइट ऑफ चैंपियंस में नहीं आए हो सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

WWE के प्लान में बदलाव

WWE के प्लान में बदलाव5 / 6

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच तीसरा मैच होना पक्का है. हो सकता है कि कंपनी इस मैच के लिए बाद के लिए बचाना चाहती है. WWE ने अपने प्लान में बदलाव किया हो सकता है. कंंपनी समरस्लैम के बाद मुकाबले के बारे में सोच सकती है. इस वजह से भी लैसनर नाइट ऑफ चैंपियंस में नहीं आए हो सकते हैं. (Photo: WWE.com)

फैंस को सरप्राइज

फैंस को सरप्राइज6 / 6

लगभग सभी लोगों को ये मानना था कि लैसनर किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में आकर ओबा फेमी की हार की वजह बनेंगे. रेसलिंग वर्ल्ड में जे उसो की जीत की चर्चा थी. WWE ने फैंस को सरप्राइज देने के लिए लैसनर को नाइट ऑफ चैंपियंस में नहीं बुलाया हो सकता है. फेमी ने जब क्लीन जीत हासिल की तब दर्शक चौंक भी गए थे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन