Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 बहुत ही खास होने वाला है. कंपनी ने बड़े स्टार्स को शो के लिए एडवर्टाइज किया है, जिसमें ब्रॉक लैसनर भी शामिल हैं. लैसनर किसी बड़े मैच में शामिल होने वाले हैं. किसी यंग स्टार के साथ ट्रिपल एच उनके मैच करा सकते हैं. कहीं ना कहीं ये अच्छी बात भी है. मौजूदा समय में रोस्टर में कई ऐसे रेसलर्स हैं जो उन्हें कड़ी टक्कर दे सकते हैं. अब एक रिपोर्ट में उनके मुकाबले को लेकर अहम जानकारी सामने आई है.
WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा ब्रॉक लैसनर का मैच?
Fightful Select के माध्यम से WrestleVotes Radio पर जॉय वोट्स ने खुलासा किया कि WWE अभी ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच मैच की योजना पर चर्चा कर रहा है. फेमी अभी तक मेन रोस्टर में नज़र नहीं आए हैं. जॉय ने कहा,”हमें पता चला है कि क्रिएटिव टीम रेसलमेनिया के संबंध में ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर के मैच से जुड़ी बड़ी योजना पर चर्चा कर रहे हैं. दोनों के बीच नॉन-टाइटल मैच हो सकता है. फेमी को आगे बढ़ाने में लैसनर उनकी मदद कर सकते हैं”. आपको बता दें फेमी ने अभी तक NXT में जबरदस्त काम किया है. फेमी अभी 27 साल के ही हैं, लेकिन उन्होंने अपनी ताकत की बदौलत बड़े मुकाम हासिल कर लिए हैं.
ये भी पढ़ें:-‘नौकरी पाकर अच्छा लग रहा है’, फेमस यूट्यूबर और Roman Reigns के कट्टर दुश्मन ने WWE के साथ साइन किया नया कॉन्ट्रैक्ट
ओबा फेमी ने हाल ही में छोड़ी चैंपियनशिप
ओबा फेमी अभी तक दो बार NXT चैंपियनशिप हासिल कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने रिकी सेंट्स को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. कुछ दिन पहले उन्होंने NXT के बड़े शो में टाइटल को छोड़ दिया. बाद में WWE ने बताया कि फेमी के टाइटल छोड़ने के बाद से खाली हो गई है. अब बहुत जल्द फैंस को नया चैंपियन देखने को मिलेगा. फेमी के टाइटल छोड़ने का मतलब है कि उनकी मेन रोस्टर में एंट्री होने वाली है. Raw और SmackDown में उनके खास वीडियो भी दिखाए जा रहे हैं. बहुत जल्द पता चल जाएगा कि वो किस ब्रांड का हिस्सा बनेंगे.
ये भी पढ़ें:-माथे पर चंदन, चेहरे पर भभूत…WWE से निकाले गए वीर महान और प्रेमानंद महाराज की फोटो ने इंटरनेट पर मचाई धूम
संबंधित खबरें
Roman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
7 hrs agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
8 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
2 days agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
2 days agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
3 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
3 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
3 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
5 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines