माथे पर चंदन, चेहरे पर भभूत…WWE से निकाले गए वीर महान और प्रेमानंद महाराज की फोटो ने इंटरनेट पर मचाई धूम

WWE में वीर महान ने कई सालों तक शानदार काम किया. 2024 में वो प्रेमानंद महाराज की शरण में चले गए थे. अब उनका रेसलिंग करियर भी खत्म हो गया है. वीर ने इस बार इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर शेयर की है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

WWE

पूर्व WWE स्टार ने पोस्ट की शानदार फोटो

Veer Mahan: WWE में वीर महान ने कुछ साल तक शानदार काम किया. अप्रैल, 2024 में कंपनी ने वीर को रिलीज कर दिया था. WWE से सफर खत्म होने के बाद वीर प्रेमानंद महाराज के दरबार में उपस्थिति दर्ज कराई. वो काफी समय से महाराज जी की सेवा कर रहे हैं. महान अब सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते है. वो भगवान की भक्ति में पूरी तरह लीन हो चुके हैं. खैर इस बार वीर ने इंस्टाग्राम पर एक शानदार फोटो अपलोड की है, जिस देखकर उनके फैंस भी खुश हो जाएंगे.

विज्ञापन

पूर्व WWE स्टार ने अपलोड की खास तस्वीर

वीर महान अब जो भी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं, वो तुरंत ही वायरल हो जाती हैं. कुछ समय पहले उनका एक वीडियो सामने आया था, जिमसें वीर के साथ प्रेमानंद महाराज बुलेट बाइक पर नजर आए थे. दरअसल प्रेमानंद जी यमुना नदी के दर्शन करके वापस जा रहे थे. वीर ने इस बार भी प्रेमानंद जी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर अपलोड की है. वीर काफी खुश दिख रहे हैं. माथे पर चंदन और चेहरे पर भभूत के साथ महान की तस्वीर ने सभी का दिल जीत लिया है. उनके साथ फोटो लेते हुए प्रेमानंद जी भी काफी खुश लग रहे हैं. फैंस ने भी दोनों को लेकर शानदार कमेंट किए हैं.

विज्ञापन

WWE में कैसा रहा वीर महान का करियर?

वीर महान का असली नाम रिंकू सिंह राजपूत है. वीर ने पहले बेसबॉल में हाथ आजमाया था. इसके बाद उन्होंने रेसलिंग में कदम रखा. वीर ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है. जनवरी 2018 में उन्होंने WWE के साथ डील साइन की थी. उन्होंने इसके बाद सौरव गुर्जर के साथ टैग टीम में काम किया. मई 2021 में महान ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था. 2022 में कुछ महीनों के लिए महान का सिंगल्स रन भी रहा. रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ उनकी राइवलरी रही. कंपनी ने वीर के सिंगल्स रन की बुकिंग कुछ खास नहीं की. उन्हें फिर से NXT में डाल दिया गया था. वीर ने गुर्जर और जिंदर महल के साथ काम किया. खैर अब वीर के रेसलिंग करियर का अंत हो गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ