'नौकरी पाकर अच्छा लग रहा है', फेमस यूट्यूबर और Roman Reigns के कट्टर दुश्मन ने WWE के साथ साइन किया नया कॉन्ट्रैक्ट

WWE के एक फेमस स्टार ने अभी तक बतौर पार्ट-टाइमर ही काम किया था. अब उन्होंने कंपनी के साथ नई डील साइन कर ली है. अब वो लगातर एक्टिव होकर WWE में काम करेंगे. इस बात का खुलासा खुद उन्होंने ही किया है.

WWE

WWE स्टार का बड़ा खुलासा

Logan Paul: WWE स्टार और फेमस यूट्यूबर लोगन पॉल ने पिछले कुछ सालों में बढ़िया काम किया है. बतौर हील वो खूब नाम कमा रहे हैं. पिछले कुछ महीनों से वो लगातार टीवी पर भी दिखाई दे रहे हैं. द विज़न ग्रुप में वो शामिल हो गए हैं. पॉल हेमन के साथ उन्हें काम करने का मौका मिल रहा है. खैर अब उनके फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. पॉल ने WWE के साथ बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने फैंस को दी.

विज्ञापन

WWE सुपरस्टार लोगन पॉल ने क्या कहा?

2021 से WWE में लोगन पॉल काम कर रहे हैं. उनका शेड्यूल पार्ट-टाइमर का ही रहा है. बड़े इवेंट्स के लिए ही उन्हें कंपनी ने बुक किया है. 2022 में रोमन रेंस के साथ भी उनका मैच हुआ था. दोनों की तगड़ी दुश्मनी रही थी. पॉल का इन-रिंग एक्शन काफी तगड़ा है और इस वजह से फैंस उन्हें पसंद करते हैं. रिंग में उन्हें खूब बू किया जाता है.

विज्ञापन

फैंस अब लोगन पॉल को पार्ट-टाइमर नहीं कहेंगे. हाल ही में पॉल ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए बताया कि उन्होंने WWE के साथ लॉन्ग-टर्म डील साइन की है. उन्होंने ये भी कहा कि अब वो फुल-टाइम स्टार बन गए हैं. पॉल को इस बार कंपनी ने पैसा भी अच्छा दिया होगा. लोगन ने कहा,”मैंने अभी-अभी WWE के साथ ऑफिशियल लॉन्ग-टर्म डील साइन की है. अब मैं फुल-टाइम सुपरस्टार बन गया हूं. जो लोग मुझे पार्ट टाइमर कहते थे, वो अब चुप हो जाएं. अच्छा लग रहा है. नौकरी पाकर अच्छा लग रहा है”.

विज्ञापन

WWE Clash in Paris 2025 में लोगन पॉल को मिली थी हार

पिछले साल लोगन पॉल को अपन करियर में एक बड़ा मैच लड़ने का मौका मिला था. 31 अगस्त को हुए Clash in Paris में उनकी टक्कर WWE दिग्गज जॉन सीना के साथ हुई थी. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ था. सीना ने मैच में अच्छा एक्शन दिखाया. अंत में पॉल को हार का सामना करना पड़ा था. सीना के साथ मैच लड़कर लोगन खूब खुश हुए थे. लोगन कई बार इंटरव्यू में कह चुके हैं कि सीना के साथ काम करना उनके लिए सौभाग्य की बात है.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ