Brock Lesnar: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. शो के मेन इवेंट में एक बार फिर बवाल देखने को मिला. ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी ने खूब गदर काटा. ट्रिपल एच पहले से रिंग में मौजूद थे. वो भी दोनों को संभालने में नाकाम रहे. द गेम ने अपना सिर पकड़ लिया था. रिंग में एकदम अफरातफरी का माहौल हो गया था. लैसनर और फेमी ने हद पार करते हुए कॉन्ट्रैक्ट साइन भी नहीं किया. इसके बिना ही शो का समापन हो गया.
WWE Raw में हुआ खास सैगमेंट
Raw के मेन इवेंट में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट रखा गया था. इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित थे. मामला सही तरीके से कराने के लिए रिंग में ट्रिपल एच और एडम पीयर्स भी मौजूद थे. पॉल हेमन ने लैसनर की एंट्री कराई. इसके बाद ओबा फेमी भी आए. फेमी रिंग में कदम नहीं रख पाए क्योंकि लैसनर ने उन्हें बाहर कर दिया. रिंग के बाहर फेमी ने लैसनर को उठाकर पोस्ट पर पटक दिया. दोनों के बीच फिर रिंग के अंदर ब्रॉल देखने को मिला. गार्ड्स और ऑफिशियल्स ने दोनों को पकड़ा. लैसनर और फेमी ने एक-दूसरे को पंच लगाए. दोनों ने रिंग में पड़ी चेयर्स को भी उठाकर फेंका. ट्रिपल एच भी घबरा गए थे कि आखिर वहां पर क्या हुआ. दोनों के बवाल के बीच शो का अंत हो गया. सबसे बड़ी बात है कि कॉन्ट्रैक्ट साइन ही नहीं हुआ.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:-10 साल बाद WWE में Triple H के एरा में वापसी करेगा ये रेसलर!, John Cena के साथ रही थी कड़वी दुश्मनी
---विज्ञापन---
ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की राइवलरी हुई खतरनाक
पिछले कुछ हफ्तों से ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की राइवलरी ने खतरनाक रफ्तार पकड़ ली है. अब फैंस की मांग है कि दोनों का मैच रेसलमेनिया के मेन इवेंट में कराना चाहिए. वैसे इनकी दुश्मनी में फेमी का दबदबा देखने को मिला है. उन्होंने दो बार लैसनर को धराशाई किया है. रेसलमेनिया में इनके बीच बहुत ही तगड़ा मैच होने वाला है. लैसनर अभी तक फेमी को सुपलेक्स और एफ-5 लगाने में नाकाम रहे हैं. अब देखना होगा कि मेगा इवेंट में किसकी जीत होती है.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw रिजल्ट्स, 6 अप्रैल, 2026: Roman Reigns की घनघोर बेइज्जती, Brock Lesnar ने दुश्मन के साथ काटा गदर