WWE Star Return: WWE में इस समय समरस्लैम की तैयारियां चल रही हैं. लगातार बड़े मैच बुक किए जा रहे हैं. SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा. बड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. फैंस को एक सरप्राइज भी मिला. फेमस रेसलर बैरन कॉर्बिन ने दो साल बाद धमाकेदार वापसी की. उनकी वापसी की अफवाहें और अटकलें पिछले एक महीने से सामने आ रही थी. आखिरकार उन्होंने अपने फैंस को खुश किया. सबसे बड़ी बात है कि बैरन ने अपने इरादे भी जाहिर कर दिए हैं.

WWE SmackDown में मचा बवाल

SmackDown के एपिसोड में ट्रिक विलियम्स और कार्मेलो हेज के बीच मैच हुआ. ये नॉन-टाइटल मैच था. दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर खूब हमले किए. हेज ने हाई-फ्लाइंग मूव्स भी लगाए. उन्होंने विलियम्स को लिल याटी के ऊपर धक्का भी दे दिया था. खैर हेज इस मैच को जीतने वाले थे, लेकिन मामला गड़बड़ हो गया. वो टॉप रोप पर अपना फिनिशिंग मूव लगाने गए. वहां पर बैरन कॉर्बिन ने आकर उन्हें गिरा दिया. कॉर्बिन ने दोनों स्टार्स को धोया और तगड़ा मूव लगाया. इसके बाद बैरन ने यूएस चैंपियनशिप को भी उठाया और उसे विलियम्स के ऊपर फेंक दिया. उन्होंने बता दिया है कि वो अब टाइटल के लिए जाने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स: Roman Reigns के भाइयों ने काटा गदर, फेमस स्टार का टूटा हाथ!

बैरन कॉर्बिन का WWE करियर रहा शानदार

बैरन कॉर्बिन ने 12 साल तक WWE में काम किया था. इस दौरान उन्होंने कई चैंपियनशिप हासिल की. दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही. कॉर्बिन 2019 में रोमन रेंस को भी पिन कर चुके हैं. ये उनके करियर की बड़ी उपलब्धि रही है. 2024 में उन्हें रिलीज कर दिया गया था. अब दो साल बाद उन्होंने वापसी की है. इस बार नए तेवर के साथ वो आए हैं. कंपनी उन्हें शुरुआत से ही तगड़ा पुश उन्हें दे सकती है. फिलहाल तो उनकी नजरें यूएस चैंपियनशिप जीतने पर हैं.

ये भी पढ़ें: SummerSlam 2026 में मचेगा कोहराम! Triple H ने 2 WWE दिग्गजों के बीच भयंकर वर्ल्ड टाइटल मैच का किया ऐलान