Brock Lesnar: ब्रॉक लैसनर अपनी ताकत के लिए जाने जाते हैं. उनका सामना करना हर किसी के बस की बात नहीं होती है. WWE Elimination Chamber 2022 में उनका बवाल देखने को मिला था. मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच में उन्होंने अन्य रेसलर्स की खूब कुटाई की. सबसे ज्यादा उन्होंने ऑस्टिन थ्योरी को मारा था. थ्योरी को तो उन्होंने चैंबर के ऊपर से नीचे फेंककर एफ-5 लगाया था. उस समय तो ऐसा लगा कि थ्योरी शायद ही बच पाएंगे. अच्छी बात ये रही कि थ्योरी को इंजरी का सामना नहीं करना पड़ा. खैर थ्योरी ने अब लैसनर से पड़ी मार को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी ने क्या कहा?

हाल ही में Unlikely शो में एड्रियन हर्नाडेज से ऑस्टिन थ्योरी ने बात की. थ्योरी ने वहां पर 2022 में हुए मेंस चैंबर मैच को लेकर अपने विचार प्रकट किए. थ्योरी ने कहा, “मुझे ये तब समझ आया जब मैं ब्रॉक लैसनर से अपनी जान बचाकर भाग रहा था. मैंने सोचा, हां स्टील केज मैच. ये आखिरी नहीं, लेकिन शायद अब हो. मैंने ऊपर से बाहर निकलने की कोशिश की. मुझे याद है कि मैंने नीचे देखा और सोचा वाह. मैं बस ऊपर हाथ बढ़ाकर एक और चीज पकड़ लूंगा. मैंने नीचे देखा और ब्रॉक लैसनर मेरा पैर पकड़ रहे थे. मैं सोचने लगा कि अब मेरी खैर नहीं. अब बस हो ही गया. मुझे खुशी है कि मैं उस समय मरा नहीं क्योंकि वो बहुत ही खतरनाक थे”.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown रिजल्ट्स, 10 अप्रैल, 2026: Randy Orton ने विरोधी को किया तहस-नहस, मेन इवेंट में हुआ घातक मुकाबला

---विज्ञापन---

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का होगा बड़ा मैच

WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. ब्रॉक लैसनर भी वहां पर एक्शन में दिखाई देंगे. उनका मैच यंग ओबा फेमी के साथ तय किया गया है. दोनों के बीच तगड़ी राइवलरी चल रही है. अभी तक फेमी का दबदबा देखने को मिला. कंपनी ने फेमी को इस बार बड़ा पुश दिया है. वो बहुत जल्द अपने करियर का सबसे बड़ा मैच द बीस्ट के खिलाफ लड़ने वाले हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WrestleMania 42 से पहले WWE में दौड़ी शोक की लहर, दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---