WWE में AJ Lee की वापसी, Becky Lynch की बादशाहत खत्म, फेमस स्टार ने चैंपियन बनकर रचा इतिहास

WWE Raw में एजे ली की वजह से बैकी लिंंच को अपना टाइटल गंवाना पड़ा. ली ने लंबे समय बाद वापसी की. आइए आपको बताते हैं कि किसने बैकी को मात दी.

WWE - 2025-11-18T083249.170

WWE

AJ Lee Return: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड जबरदस्त हुआ. मेडिसन स्क्वायर गार्डन में हुए शो में फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिला. एजे ली ने धमाकेदार वापसी की. इतना ही नहीं उन्होंने बैकी लिंच के मैच में दखलअंदाजी कर उन्हें बड़ा झटका दिया. ली की वजह से बैकी अपनी विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हार गईं. आपको बता दें मैक्सिकन डुप्री नई चैंपियन बन गई हैं. WWE ने इस बार उन्हें बहुत बड़ा पुश दिया है. लिंच की बादशाहत इस बार खत्म हो गई है.

विज्ञापन

WWE Raw में हुआ बड़ा मैच

बैकी लिंच और मैक्सिकन डुप्री की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. दोनों के बीच पिछले हफ्ते ही चैंपियनशिप मैच का ऐलान एडम पीयर्स ने कर दिया था. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में दोनों के बीच मुकाबला हुआ. मैच में डुप्री का दबदबा देखने को मिला. बैकी ने माइंडगेम्स खेलने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. बैकी ने अपना गुस्सा रेफरी के ऊपर भी निकाला. डुप्री ने कुछ अच्छे मूव्स लगाकर बैकी की हालत खराब की.

विज्ञापन

मैच का अंत भी गजब का रहा. बैकी ने डुप्री को रिंग के बाहर किया. इसके जरिए उन्होंने रेफरी का ध्यान भटकाया. बैकी ने टर्नबकल निकालने की कोशिश की लेकिन अचानक एजे ली का म्यूजिक बज गया. ली के आने से बैकी का ध्यान भटक गया. इसका फायदा डुप्री ने उठाया. उन्होंने बैकी को टॉप रोप से क्रॉस बॉडी लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. डुप्री ने अपने WWE करियर में पहली बार टाइटल जीतकर इतिहास रचा.

विज्ञापन

एजे ली की वापसी से फैंस हुए खुश

Wrestlepalooza 2025 में एजे ली ने अपने पति सीएम पंक के साथ मिलकर बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस को हराया था. इसके बाद से वह WWE टीवी पर नज़र नहीं आई थीं. अब ली ने वापसी कर एक बार फिर बैकी से पंगा ले लिया है. कहा यह भी जा रहा है कि दोनों विमेंस वॉरगेम्स मैच का हिस्सा बन सकती हैं. ली की वापसी से फैंस भी काफी खुश दिखाई दिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ