WWE में Brock Lesnar से 2 मिनट में हारने वाला रेसलर जेल से छूटा, गोलीबारी की घटना में शामिल होकर डुबोया था नाम

WWE के पूर्व स्टार को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है. उन्हें पैरोल पर जेल से रिहा कर दिया गया है. 2022 में वो एक गोलीबारी की घटना में शामिल थे, जिसके बाद उन्हें कड़ी सजा सुनाई गई थी. आइए आपको पूरे मामले की जानकारी देते हैं.

WWE

पूर्व WWE स्टार को लेकर अपडेट

Former WWE Star: पूर्व WWE स्टार और UFC दिग्गज केन वैलासकेज के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. वो कैलिफोर्निया की एक जेल से छूट चुके हैं. उन्हें अभी पैरोल पर रिहा किया गया है. पिछले चार साल से वो जेल में सजा काट रहे थे. अब केन को थोड़ा राहत मिल गई है. आपको बता दें उन्हें 22 फरवरी 2022 को गोलीबारी कांड के चलते अरेस्ट किया गया था. इस घटना ने सभी का ध्यान आकर्षित किया था. वैलासकेज के इसमें शामिल होने पर उनके फैंस हैरान रह गए थे.

विज्ञापन

पूर्व WWE स्टार केन वैलासकेज को दी गई राहत

दरअसल केन वैलासकेज का पंगा हैरी गौलेर्ट जूनियर नाम के शख्स से हुआ था. जूनियर को ले जा रही गाड़ी पर खूब गोलियां चलाई गई थीं. बाद में वैलासकेज ने कहा कि हैरी ने उनके बेटे का यौन उत्पीड़न किया था. गौलेर्ट को पीछा करने के दौरान ज्यादा इंजरी का सामना नहीं करना पड़ा था. हालांकि, उनके सौतेले पिता को गोली लग गई थी. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया चली. बाद में वेलासकेज को 5 साल की जेल और 4 साल की निगरानी वाली पैरोल की सजा सुनाकर बड़ा झटका दिया गया था. वेलासकेज के लंबे समय से एजेंट रहे माइक फोंसेका ने सबसे पहले उनकी रिहाई की पुष्टि की. इसके बाद कैलिफोर्निया सुधार विभाग ने भी बयान जारी करते हुए खबर कंफर्म की. विभाग ने कहा, “कानून द्वारा तय की गई अपनी पूरी सजा काटने के बाद केन वैलासकेज को 15 फरवरी 202 को पैरोल में रिहा कर दिया गया है”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-जब Undertaker के करियर में The Great Khali ने मचाई उथल-पुथल, लात मारकर ‘फोड़ा सिर’ और फिर दी सबसे बड़ी हार

केन वैलासकेज का WWE रन रहा बेकार

UFC में केन वैलासकेज दो बार हैवीवेट चैंपियन रहे. 2019 में उन्होंने MMA से रिटायरमेंट ले लिया था. इसके बाद उन्होंने WWE में भी कदम रखा. वहां पर उनकी टक्कर ब्रॉक लैसनर से हुई. केन और लैसनर UFC से ही एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन थे. केन ने जब WWE में कदम रखा था तो उनसे बहुत उम्मीदें थी. कंपनी ने भी उन्हें पुश दिया. केन WWE में अच्छा काम नहीं कर पाए. Crown Jewel 2019 लैसनर और केन के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. सभी को लगा था कि केन अच्छा एक्शन दिखाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लैसनर ने केन को 2 मिनट में हराकर ढेर कर दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ