WWE Stars Return: WWE में 2025 में तगड़ी सफलता मिली है. बिजनेस के मामले में कंपनी को काफी लाभ पहुंचा. जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर को लेकर सभी उत्साहित रहे. हाल ही में सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. इस बीच कुछ स्टार्स को इंजरी की वजह से इन-रिंग एक्शन से बाहर होना पड़ा. इनके लिए बनाए गए प्लान चौपट हो गए. कंपनी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कुछ ऐसे भी हैं जिनके लिए कंपनी के पास योजना नहीं हैं और वो टीवी से बाहर चल रहे हैं. खैर यहां हम पांच सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनकी मौजूदा समय में वापसी से फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे.
केविन ओवेंस
रेसलमेनिया 41 में केविन ओवेंस का मैच रैंडी ऑर्टन के साथ तय किया गया था. इससे पहले ओवेंस ने SmackDown में आकर अपनी गर्दन की सर्जरी होने का खुलासा किया. ओवेंस को एक्शन से बाहर होना पड़ा. ओवेंस एक ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से रिंग में तगड़ा माहौल बनाया है. अपने हर मैच में वो जान फूंक देते हैं. इस वजह से ही फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं. मौजूदा समय में ओवेंस की वापसी होगी, तो उन्हें फैंस का जबरदस्त पॉप मिलेगा.
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 में भारतीय फैंस को लगेगा झटका, लाइव प्रसारण की टाइमिंग कर देगी सारा प्लान चौपट!
रैंडी ऑर्टन
3 अक्टूबर 2025 को SmackDown के एपिसोड में रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स को ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड ने हराया था. इसके बाद से अभी तक टीवी पर ऑर्टन दिखे नहीं हैं. वो कुछ दिनों से सऊदी अरब में रॉयल रंबल का प्रचार कर रहे हैं. ऑर्टन को हर जगह प्यार मिलता है. 2002 से वो लगातार कंपनी के साथ बने हुए हैं. अब तो उनका म्यूजिक सुनते ही फैंस अपनी जगह से खड़े हो जाते हैं. मौजूदा समय में उनकी वापसी से भी दर्शक खुश हो जाएगे.
रोमन रेंस
सर्वाइवर सीरीज 2025 में रोमन रेंस बेबीफेस टीम का हिस्सा थे. वहां पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से अभी तक टीवी पर रेंस नज़र नहीं आए हैं. रेंस की एंट्री हमेशा से लाजवाब रही है. रॉयल रंबल 2026 का हिस्सा रेंस बनने वाले हैं. रोमन का औरा इतना बड़ा है कि हर कोई उन्हें रिंग में देखना चाहता है. मौजूदा समय में रोमन की वापसी भी फैंस के लिए बहुत बड़ा पल होगा.
टिफनी स्ट्रेटन
2025 टिफनी स्ट्रेटन के लिए बहुत बढ़िया रहा है. शुरुआत में उन्होंने नाया जैक्स को हराकर विमेंस चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन जबरदस्त रहा. टिफनी 302 दिन तक चैंपियन रही थी. 1 नवंबर 2025 को हुए Saturday Night’s Main Event में जेड कार्गिल ने टिफनी की बादशाहत खत्म की थी. टिफनी अब विमेंस डिवीजन में अपना बड़ा नाम बना चुकी हैं. अब उनकी वापसी भी फैंस के चेहरे पर खुशी ला सकती है.
ब्रॉक लैसनर
सर्वाइवर सीरीज 2025 के बाद ब्रॉक लैसनर टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. वहां पर मेंस वॉरगेम्स मैच में द विज़न ग्रुप का हिस्सा द बीस्ट थे. लैसनर को रेसलिंग की दुनिया का बादशाह माना जाता है. उनके एंट्रेंस म्यूजिक और एक्शन में इतनी जान है कि दर्शक चीयर करने के लिए पहले ही खड़े हो जाते हैं. लैसनर मौजूदा समय में टीवी पर आ गए, तो फिर फैंस के लिए ये खास मोमेंट होगा.
ये भी पढ़ें:-WWE के इंजर्ड सुपरस्टार ने Brock Lesnar का बनाया भद्दा मजाक, बेवकूफ कहकर उड़ाई धज्जियां
संबंधित खबरें
WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
10 hrs agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
12 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
7 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
9 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
10 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
11 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines