Dangerous WWE Finishers: WWE में किसी भी स्टार को टॉप पर पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है. अपने कैरेक्टर से लेकर रिंग में हर एक्शन का खास ख्याल रखना होता है. आपने देखा होगा कि कोई भी रेसलर अपने विरोधी को मात देने के लिए फिनिशिंग मूव का प्रयोग करता है. इसके जरिए पिन करके तीन काउंट के बाद जीत मिल जाती है. रेसलर्स कई तरह के मूव्स का इस्तेमाल करते हैं. कुछ ऐसे मूव्स जिन्हें बहुत खतरनाक माना जाता है. छोटी सी गलती से जान भी जा सकती है. यहां हम आपको पांच खतरनाक फिनिशर के बारे में बताएंगे जिनसे किसी की जान भी जा सकती है.
पंट किक
रैंडी ऑर्टन हमेशा अपने दुश्मन को धराशाई करने के लिए आरकेओ का इस्तेमाल करते हैं. ऑर्टन जब ज्यादा गुस्से में होते हैं तो वो पंट किक लगाते हैं. ये बहुत ही खतरनाक मूव माना जाता है. ऑर्टन विरोधी के सिर पर सीधे लात मारते हैं. ऑर्टन के इस मूव को कंपनी ने कई साल तक बैन भी कर दिया था. पिछले कुछ सालों में उन्होंने बहुत कम इसका इस्तेमाल किया है. इस मूव से कई बार रेसलर्स के सिर पर गहरी चोट लगी हुई है.
ये भी पढ़ें:-The Undertaker लाइटें बंद होने के बाद अचानक WWE रिंग में कैसे आ जाते हैं? देखें खास Video
स्टॉम्प
WWE में स्टॉम्प फिनिशर के लिए सैथ रॉलिंस को जाना जाता है. 1999 में इस मूव को रेसलर जेम्स हैरिसन सबसे पहले लेकर आए थे. रॉलिंस इसके जरिए घुटनों के बल बैठे अपने विरोधी के चेहरे को पैर से रिंग में पटकते हैं. ये भी बहुत ही खतरनाक फिनिशर माना जाता है. इस मूव को कुछ समय के लिए बैन कर दिया गया था. अब इसे फिर से लागू कर दिया गया है.
स्टाइल्स क्लैश
स्टाइल्स क्लैश भी बहुत खतरनाक फिनिशर मूव माना जाता है. एजे स्टाइल्स की वजह से ये काफी फेमस हुआ. WWE में इसका प्रयोग सबसे पहले मिशेल मैक्कूल ने किया. इस मूव में विरोधी को उल्टा उठाकर पांव से उसकी बाहों को पकड़कर उसे रिंग में पटक दिया जाता है. इस मूव से एक बार रेसलर की गर्दन भी टूट गई थी. स्टाइल्स ने अभी तक इसका प्रयोग बहुत ही अच्छे ढंग से किया है.
पाइलड्राइवर
पाइलड्राइवर भी सबसे खतरनाक मूव माना जाता है. इसमें विरोधी को उल्टा करके सिर के बल नीचे गिराया जाता है. इसमें गर्दन टूटने की संभावना रहती है. कुछ साल तक इस मूव को भी बैन कर दिया गया था. स्टोन कोल्ड को एक बार इससे झटका लगा था. WWE में कई रेसलर्स ने इसका प्रयोग किया है. टेकर का टॉम्बस्टोन पाइलड्राइवर थोड़ा सुरक्षित माना जाता है. इसका प्रयोग केविन ओवेंस भी कभी-कभी करते हैं.
पेडिग्री
पेडिग्री फिनिशिंग मूव से भी इंजरी का खतरा रहता है. ये मूव ट्रिपल एच की वजह से काफी प्रसिद्ध हुआ. ट्रिपल एच से पहले भी कई स्टार्स ने इसका प्रयोग किया था. ये एक डबल अंडर फेस बस्टर मूव है. इस मूव में भी चेहरे पर इंजरी का खतरा रहता है. ट्रिपल एच ने हमेशा इसका प्रयोग बहुत ही सावधानी से किया. सैथ रॉलिंस भी कई बार इसका इस्तेमाल कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें:-‘सबसे बड़े WWE स्टार’, Roman Reigns को लेकर पिघला Seth Rollins का दिल, तारीफ कर फैंस को चौंकाया
संबंधित खबरें
WWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
12 hrs agoभारतीय रेसलर ने रोमन के Crown Jewel में होने वाले मैच का नतीजा किया लीक
1 day agoRoman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
2 days agoWWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
2 days agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
3 days agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
3 days agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
4 days agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
4 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
6 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines