4 WWE दिग्गज जिन्हें रेसलिंग से रिटायर कर Roman Reigns अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं

WWE में रोमन रेंस अब किसी परिचय के मोहताज नहींं हैं. अपने करियर में बड़े मुकाम हासिल कर चुके हैं. रेंस कुछ दिग्गजों को रिटायर कर अपना कद और ऊंचा कर सकते हैं.

WWE

रोमन रेंस इन स्टार्स को कर सकते हैं रिटायर

Roman Reigns: रोमन रेंस आज WWE के टॉप पर पहुंच गए हैं. उनकी ब्रांड वेल्यू जबरदस्त है. अपनी एक एंट्री से वो WWE को तगड़ा बिजनेस देते हैं. रोमन धीरे-धीरे अपना कदम हॉलीवुड की तरफ भी रख रहे हैं. WWE में 2025 में गोल्डबर्ग और जॉन सीना ने अपना रिटायरमेंट मैच लड़ा. 2026 में भी कई स्टार्स रिटायर होने वाले हैं. ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा. यहां हम चार WWE दिग्गजों की बात करेंगे जिन्हें रेसलिंग से रिटायर कर रेंस अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

द रॉक

रोमन रेंस और द रॉक का गहरा संबंध है. दोनों एक ही परिवार से आते हैं. रेंस और रॉक के बीच आजतक सिंगल मैच नहीं हुआ है और इसका इंतजार फैंस कई सालों से कर रहे हैं. पिछले साल रेसलमेनिया में दोनों स्टार्स ने साथ में काम किया था. रॉक बहुत जल्द WWE में अपने रिटायरमेंट मैच का ऐलान कर सकते हैं. 2026 में रॉक ये कदम उठा सकते हैं. रॉक को रिटायर करने के लिए सभी की पहली पसंद रोमन ही होंगे. दोनों के बीच तगड़े मैच से माहौल बन जाएगा.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर भी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. कुछ हफ्ते पहले जॉन सीना ने ये कहकर हलचल मचा दी थी कि लैसनर 2026 में रिटायर हो सकते हैं. रोमन और लैसनर के इतिहास के बारे में आप सभी जानते हैं. दोनों के बीच कई बार तगड़े मुकाबले हो चुके हैं. लैसनर को रिटायर कर रोमन अपने करियर को और बड़ा बना सकते हैं. फैंस भी दोनों के बीच एक आखिरी मुकाबला देखना जरूर पसंद करेंगे.

विज्ञापन

एजे स्टाइल्स

2026 में एजे स्टाइल्स भी रिटायर होने वाले हैं. इस बात का ऐलान उन्होंने कर दिया है. स्टाइल्स की रोमन रेंस के साथ भी दुश्मनी रह चुकी है. स्टाइल्स को रेंस भी रिटायर कर सकते हैं. इस बात पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी. WWE का ये अच्छा कदम हो सकता है. स्टाइल्स भी इसके लिए मना नहीं करेंगे. रोमन की स्टार पावर को देखते हुए स्टाइल्स के साथ उनका एक आखिरी मैच जबरदस्त हो सकता है.

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन भी आने वाले कुछ सालों में रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लेंगे. उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी जरूर शामिल किया जाएगा. ऑर्टन का करियर ऐतिहासिक रहा है. उनकी राइवलरी रोमन रेंस के साथ भी रह चुकी है. ऑर्टन को रोमन अगर रिटायर करेंगे, तो इसे अच्छा कदम माना जाएगा. रोमन उनकी लैगेसी को आगे बढ़ा सकते हैं. ट्रिपल एच को जरूर इस बारे में विचार करना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ