WWE: WWE और हॉलीवुड का रिश्ता काफी मजबूत है. WWE के कुछ स्टार्स ने पिछले कुछ सालों में हॉलीवुड में खूब सफलता हासिल की है. द रॉक, जॉन सीना और बतिस्ता जैसे दिग्गज वहां पर अपनी एक्टिंग की काबिलियत दिखा चुके हैं. रेसलर्स हील और विलन की भूमिका निभाकर फैंस का मनोरंजन करते हैं. इस कारण से उन्हें फिल्मों में काम करने में आसानी होती है. फ्यूचर में WWE के कुछ अन्य सुपरस्टार्स भी हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर सकते हैं. खैर यहां हम आपको WWE की 3 खूबसूरत हसीनाओं के बारे में बताएंगे जो हॉलीवुड में करियर बना सकती हैं.
लिव मॉर्गन
लिव मॉर्गन मौजूदा समय में इंजरी के कारण एक्शन से बाहर चल रही हैं. पिछले महीने टोक्यों में एक फिल्म की शूटिंग के चलते उन्होंने WWE से ब्रेक लिया था. पिछले कुछ सालों में कंपनी में मॉर्गन काफी तेजी से आगे बढ़ी हैं. वह रिंग में अपने एक्शन के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं. वह कंपनी की सबसे चर्चित स्टार्स में से एक हैं. मॉर्गन के पास ऐसी कला है जिससे वह फ्यूचर में हॉलीवुड में अपना दम दिखा सकती हैं. उनका लुक किसी हॉलीवुड हिरोइन से कम नहीं है. अभी मॉर्गन कुछ फिल्मों में छोटे रोल निभा रही हैं लेकिन आगे जाकर उन्हें बड़ा मौका मिलना तय लग रहा है.
बैकी लिंच
बैकी लिंच अभी तक कई फिल्मों में रोल निभा चुकी हैं. हॉलीवुड लिंच के फ्यूचर का हिस्सा बन सकता है. WWE में बैकी ने अपना बड़ा नाम बना लिया है. पिछले सात साल उनके लिए जबरदस्त रहे हैं. कई कारनामे वह चुकी हैं. रेड कार्पेट पर भी फैंस ने उन्हें खूब पसंद किया है. भविष्य में अगर हम बैकी को हॉलीवुड में कदम रखते हुए देखेंगे तो इसमें चकित होने वाली कोई बात नहीं है. लिंच खुद कई बार इंटरव्यू में जॉन सीना और द रॉक को हॉलीवुड में टक्कर देने की बात कह चुकी हैं. लिंच कुछ सालों बाद हॉलीवुड में अपना नाम बनाने के लिए WWE को छोड़ भी सकती हैं.
रिया रिप्ली
WWE विमेंस डिवीजन में रिया रिप्ली ने अपना दबदबा बना लिया है. दुनियाभर में वह छा गई हैं. हाल ही में खबर आई थी कि WWE में सबसे ज्यादा पैसा प्राप्त करने वाली विमेन रिप्ली हैं. इससे आप उनकी चमक का अंदाजा लगा सकते हैं. आने वाले समय में रिप्ली को बड़ी एक्शन फिल्मों में कास्ट करने की लिए होड़ मचने वाली है. रिप्ली अभी 28 साल की हैं. फ्यूचर में उन्हें कंपनी की सबसे महान महिला के रूप में जरूर जाना जाएगा. रिप्ली का भी हॉलीवुड में जाने का मन होगा. वह वहां पर अपने काम से सभी को प्रभावित कर सकती हैं. कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में रिप्ली ने फिल्मों में काम करने को लेकर इच्छा भी जाहिर की थी.