Roman Reigns vs CM Punk: WWE WrestleMania 42 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में तगड़ा इवेंट देखने को मिलेगा. कंपनी ने कुछ हफ्ते पहले रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया था. रेंस ने 31 जनवरी को मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने पंक को अपने रेसलमेनिया विरोधी के रूप में चुना. मेगा इवेंट के आयोजन में अभी लंबा समय है. मुकाबले में बदलाव भी हो सकता है. यहां हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जो पंक और रेंस के मैच में शामिल हो सकते हैं.
कोडी रोड्स
रेसलमेनिया 42 के लिए कोडी रोड्स का प्लान अभी अधर में लटका हुआ है. एलिमिनेशन चैंबर मैच का हिस्सा भी वो हैं. इसे जीतकर वो ड्रू मैकइंटायर को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं. मैकइंटायर और कोडी का मैच अब लोग पसंद नहीं करेंगे. ऐसे में हो सकता है कि कोडी को चैंबर मैच में जीत ना मिले. कोडी को कंपनी द्वारा रेंस और पंक के बीच होने वाले मैच में शामिल किया जा सकता है. इनकी पहले से कहानी भी रही है. मेगा इवेंट में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच हो सकता है.
ये भी पढ़ें:- Triple H को लगाई हथकड़ी और Stephanie McMahon को किया Kiss, जब Randy Orton ने WWE के मालिक की बेटी के साथ हदें की पार
फिन बैलर
फिन बैलर की राइवलरी अभी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक के साथ चल रही है. एक बार बैलर को पंक हरा चुके हैं. एलिमिनेशन चैंबर में भी दोनों के बीच मैच होने वाला है. वहां पर मैच में कुछ भी हो सकता है. नतीजे में बदलाव भी हो सकता है. बैलर को कंपनी आगे बड़ा पुश देकर रोमन और पंक के मैच में शामिल कर सकती है. ऐसा हुआ तो रेसलमेनिया में तगड़ा मैच देखने को मिलेगा. बैलर ये चीज डिजर्व भी करते हैं.
ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर भी रेसलमेनिया 42 में मैच लड़ने वाले हैं. उन्हें एडवर्टाइज किया गया है. उनका प्लान अभी सामने नहीं आया है. किसी बड़े मैच में वो शामिल होंगे. कंपनी लैसनर को रोमन रेंस और सीएम पंक के मैच का हिस्सा भी बना सकती है. ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा. वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच और भी तगड़ा हो जाएगा. आप सभी जानते हैं कि लैसनर के रहने से हमेशा मुकाबला शानदार हो जाता है.
ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में किस महिला ने Roman Reigns को लगातार 8 थप्पड़ जड़कर किया था हैरान? पति पर हुए हमले का लिया बदला
संबंधित खबरें
भारतीय रेसलर ने रोमन के Crown Jewel में होने वाले मैच का नतीजा किया लीक
11 hrs agoRoman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
1 day agoWWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
1 day agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
2 days agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
2 days agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
3 days agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
3 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
5 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
8 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines