WWE के 3 दिग्गज जिनके लिए 2026 में Triple H रिटायरमेंट टूर प्लान कर सकते हैं

2025 में WWE से गोल्डबर्ग और जॉन सीना जैसे दिग्गजों ने रिटायरमेंट लिया. इन्हें फैंस का जबरदस्त समर्थन मिला. 2026 में भी कुछ स्टार्स के लिए ट्रिपल एच फेयरवेल टूर की योजना बना सकते हैं.

WWE

इन WWE दिग्गजों को मिल सकता है तोहफा

WWE Legend: 2025 में जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर ने सभी को उत्साहित किया था. हाल ही में हुए Saturday Night’s Main Event में सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. सीना की वजह से WWE को बिजनेस में भी काफी फायदा पहुंचा. अब 2026 की बारी है, जहां कुछ स्टार्स संन्यास की घोषणा कर सकते हैं. कई नामों की अफवाहें और अटकलें लगाई जा रही हैं. यहां हम WWE के तीन दिग्गजों की बात करेंगे जिनके लिए 2026 में ट्रिपल एच रिटायरमेंट टूर प्लान कर सकते हैं.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर ने इस साल समरस्लैम 2025 में धमाकेदार वापसी कर जॉन सीना को एफ-5 लगाया था. इसके बाद से बड़े मौकों पर वो दिखाई दिए हैं. हाल ही में हुए सर्वाइवर सीरीज में वो मेंस वॉरगेम्स मैच का हिस्सा थे. द विज़न ग्रुप की तरफ से उन्होंने बवाल मचाया था. खैर जॉन सीना कह चुके हैं कि लैसनर अगले साल समरस्लैम में रिटायर हो सकते हैं. वैसे भी लैसनर अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. लैसनर का रेसलिंग की दुनिया में इतना बड़ा नाम है कि वो रिटायरमेंट टूर डिजर्व करते हैं. ट्रिपल एच को भी ये बात बहुत अच्छे से पता होगी. द गेम जरूर चाहेंगे कि लैसनर जबरदस्त अंदाज में WWE से विदाई लें.

विज्ञापन

रे मिस्टीरियो

रे मिस्टीरियो 51 साल के हो चुके हैं. कुछ साल पहले उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल कर दिया गया था. मिस्टीरियो के पास WWE में हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है. उन्होंने अपने बेटे डॉमिनिक मिस्टीरियो को WWE में सिंगल स्टार के रूप में स्थापित कर दिया है. 2026 में मिस्टीरियो का संन्यास लेना भी लगभग पक्का है. मिस्टीरियो के लिए भी ट्रिपल एच रिटायरमेंट टूर प्लान कर सकते हैं. उनकी फैन-फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि अभी भी बिजनेस लाकर दे सकते हैं. ये बात द गेम को जरूर अच्छे से पता होगी.

विज्ञापन

एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स ने ऐलान कर दिया है कि 2026 उनका अंतिम होगा. स्टाइल्स ने 2016 में WWE में कदम रखा, लेकिन रेसलिंग की दुनिया में उनका पहले से बड़ा नाम था. WWE में आने के बाद भी स्टाइल्स ने अपने काम से खूब वाहवाही लूटी. दिग्गजों की लिस्ट में वो अपना नाम दर्ज करा चुके हैं. स्टाइल्स भी रिटायरमेंट टूर के हकदार हैं. ट्रिपल एच ने जरूर उनके लिए कोई ना कोई शानदार योजना बनाई होगी. स्टाइल्स ने इस साल जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर में उनके साथ मैच लड़ा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ