---विज्ञापन---

WWE angle-right

WWE का फेमस स्टार बना डबल चैंपियन, दूसरी कंपनी का टाइटल जीतकर करियर में रचा इतिहास

TNA के Final Resolution इवेंट में इस बार तगड़े मुकाबले देखने को मिले. WWE के एक फेमस स्टार ने वहां पर टाइटल जीतकर अपने फैंस को खुश कर दिया है. आइए आपको शो में हुए मैच की पूरी जानकारी देते हैं.

---विज्ञापन---

NXT Stars: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा. गुंथर और एलए नाइट के बीच वहां पर द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ. गुंथर ने जीत हासिल कर सीना को रिटायर करने की उपलब्धि हासिल की. खैर इस बीच सभी की नजरें TNA के Final Resolution इवेंट पर भी थीं. वहां पर एक NXT स्टार को धमाकेदार सफलता मिली है. उन्होंने पहली बार अपने करियर में TNA रेसलिंग चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा दिया है. इसी के साथ वह डबल चैंपियन भी बन गए हैं.

WWE NXT सुपरस्टार का बड़ा कारनामा

WWE की TNA के साथ नई डील की वजह से कई फायदे हो रहे हैं. TNA के कुछ स्टार्स ने WWE रिंग में अपना जलवा दिखाया है. वहीं WWE स्टार्स भी TNA के बड़े इवेंट में धमाल मचा रहे हैं. Final Resolution भी दोनों कंपनियों के थीम पर ही आयोजित किया गया था, जिसमें तगड़े मैच हुए. दोनों ब्रांड के स्टार्स की एक-दूसरे के खिलाफ टक्कर देखने को मिली.

---विज्ञापन---

Final Resolution में स्टीव मैकलिन ने TNA इंटरनेशनल चैंपियनशिप को 28 साल के WWE NXT स्टार चेनिंग स्टेक्स लोरेंजो के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला. अंत में लोरेंजो ने मैकलिन को हराकर अपने करियर में पहली बार इंटरनेशनल चैंपियनशिप हासिल की. मैकलिन का टाइटल रन इस बार ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. उन्होंने 12 अक्टूबर 2025 को हुए Bound for Glory इवेंट में टाइटल अपने नाम किया था. लोरेंजो ने 54 दिन में ही उनकी बादशाहत खत्म कर दी.

ये भी पढ़ें:-WWE में 38 साल का रेसलर करेगा John Cena को रिटायर, फाइनल मैच जीतकर हासिल की बड़ी उपलब्धि

---विज्ञापन---

WWE में अभी तक चेनिंग स्टेक्स लोरेंजो का करियर रहा शानदार

चेनिंग स्टेक्स लोरेंजो को WWE NXT में आए हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है. उन्होंने अपने छोटे से रन में सभी का दिल जीत लिया है. रिंग में उनका तगड़ा एक्शन सभी को पसंद आता है. मौजूदा समय में वह NXT हैरीटेज कप चैंपियन भी हैं. इससे पहले उन्होंने दो बार NXT टैग टीम चैंपियनशिप भी अपने नाम की है. लोरेंजो ने अब TNA में भी शानदार काम से टाइटल जीत लिया है. लोरेंजो की बहुत जल्द मेन रोस्टर में भी एंट्री हो सकती है. कंपनी द्वारा उन्हें बड़ा तोहफा दिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:-John Cena का रिटायरमेंट मैच Gunther से ही क्यों? 3 कारणों के चलते WWE ने लिया ये चौंकाने वाला फैसला

First published on: Dec 06, 2025 11:16 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola