3 दिग्गज जो John Cena को WWE से रिटायरमेंट टालने पर मजबूर कर सकते हैं

WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. इसके बाद वो रिटायर हो जाएंगे. कुछ ऐसे शख्स हैं जो सीना को रिटायरमेंट टालने के लिए मजबूर कर सकते हैं

WWE

कौन उठाएगा जॉन सीना को लेकर बड़ा कदम?

John Cena: आगामी 13 दिसंबर को होने वाले WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. उनके अंंतिम विरोधी गुंथर होंगे. सीना का रिटायरमेंट टूर अभी तक शानदार रहा है. अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना वह कर चुके हैं. बहुत जल्द सीना के 23 साल के ऐतिहासिक करियर का अंत हो जाएगा. सीना इतने बड़े स्टार हैं कि कोई उन्हें रिटायर होते हुए नहीं देखना चाहता है. उनकी वजह से हमेशा कंपनी को भी बिजनेस के मामले में फायदा हुआ है. यहां हम तीन दिग्गजों के बारे में बात करेंगे जो सीना को WWE से रिटायरमेंट टालने पर मजबूर कर सकते हैं.

विज्ञापन

द रॉक

WWE में जॉन सीना और द रॉक की जबरदस्त राइवलरी रही है. इस साल की शुरुआत में सीना और रॉक साथ आए थे. Elimination Chamber 2025 में कोडी रोड्स ने रॉक को अपनी आत्मा सौंपने से मना कर दिया था. इसके बाद रॉक के इशारे पर कोडी के ऊपर सीना ने हील टर्न किया. हैरान करने वाले बात ये है कि इस कहानी का अभी अंत नहीं हुआ है. रॉक तब से WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए. द ग्रेट वन अब इस कहानी को आगे बढ़ाने के लिए सीना को रिटायरमेंट लेने से मना कर सकते हैं. दोनों के बीच आगे जाकर बड़ा मैच हो सकता है. सीना के आखिरी विरोधी रॉक बन सकते हैं.

विज्ञापन

ट्रिपल एच

ट्रिपल एच के पास मौजूदा समय में पूरी पावर है. 2022 में उन्होंने क्रिएटिव हेड का पद संभाला था. जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर को भी उन्होंने शानदार बनाया है. द गेम जानते हैं कि बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए सीना हमेशा कारगर साबित हुए हैं. सीना को ट्रिपल एच लास वेगास में होने वाले WrestleMania 42 में विदाई देने के बारे में सोच सकते हैं. वैसे सीना का WWE के सबसे बड़े स्टेज पर रिटायर होना बनता भी है. द गेम आराम से सीना को WrestleMania 42 तक रिटायरमेंट टालने के लिए मना सकते हैं.

विज्ञापन

निक खान

निक खान WWE के अध्यक्ष हैं. बहुत कम लोगों को निक खान की ताकत का अंदाजा होगा. वो बैकस्टेज काम करते हैं. WWE की पूरी दुनिया में जो बड़ी डील होती हैं, उन्हें निक खान ही संभालते हैं. सऊदी अरब ने हाल ही में WWE के ऊपर खूब पैसों की बारिश की है. इसका पूरा श्रेय खान को जाता है. उनके पास इतनी पावर है कि वो किसी भी स्टार के करियर को संवार भी सकते हैं और बर्बाद भी कर सकते हैं. निक खान एक ऐसे शख्स हैं, जो जॉन सीना को रिटायरमेंट टालने के लिए मजबूर कर सकते हैं. बिजनेस के मामले में उनका दिमाग बहुत तेज है. खान को पता है कि सीना उनके लिए क्या हैं. वह 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन से बात कर अगले साल किसी बड़े इवेंट में रिटायर होने के लिए कह सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ