WWE Raw में इस हफ्ते मचेगी तबाही! ये 3 स्टार्स वापस आकर कर सकते हैं बवाल

WWE Night of Champions 2026 का सफल समापन हो गया है. अब सभी की नजरें Raw के एपिसोड पर टिकी हैं. रेड ब्रांड में इस हफ्ते कुछ स्टार्स की वापसी हो सकती है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE Raw (Photo: WWE.com)

WWE Raw Return: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार होने वाला है. ये नाइट ऑफ चैंपियंस के बाद रेड ब्रांड का पहला शो होगा. फैंस को बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं. ट्रिपल एच ने शो को शानदार बनाने के लिए बड़े प्लान बनाए होंगे. सबसे बड़ी बात है कि रोमन रेंस वहां पर आने वाले हैं. अब समरस्लैम 2026 का बिल्डअप शुरू होगा. कंपनी रेड ब्रांड के शो को और भी खास बना सकती है. मौजूदा समय में कई रेसलर्स एक्शन बाहर चल रहे हैं. इनका वापसी अब हो सकती है. यहां हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जो रॉ में वापस आ सकते हैं.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर

नाइट ऑफ चैंपियंस में ब्रॉक लैसनर के आने की उम्मीद का जा रही थी. कहा जा रहा था कि वो ओबा फेमी और जे उसो के मैच में दखलअंदाजी करेंगे. हालांकि, लैसनर वहां पर नहीं आए. लैसनर की फेमी के साथ भी राइवलरी चल रही है. दोनों 1-1 की बराबरी पर हैं. खैर Raw के आगामी एपिसोड में लैसनर आ सकते हैं. वो फेमी के ऊपर हमला कर उनके साथ दुश्मनी जारी रख सकते हैं.

विज्ञापन

स्टेफनी वकेर

इंजरी के कारण कुछ महीने पहले स्टेफनी वकेर एक्शन से बाहर हो गई थीं. रेसलमेनिया 42 में वो वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप लिव मॉर्गन से हार गई थीं. बाद में कंपनी ने दोनों के बीच रीमैच के संकेत भी दिए. समरस्लैम में लिव और इयो स्काई का मैच तय हो गया है. Raw के एपिसोड में स्टेफनी की वापसी हो सकती है. वो रीमैच की मांग कर सकती हैं. इसके बाद समरस्लैम में ट्रिपल थ्रेट मैच हो सकता है.

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर भी रेसलमेनिया 42 के बाद से अभी तक टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. वहां पर उन्हें जेकब फाटू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. हाल ही में रिपोर्ट में खबर आई कि मैकइंटायर अब रेड ब्रांड का हिस्सा बन सकते हैं. समरस्लैम 2026 धीरे-धीरे निकट आ रहा है. ऐसे में इस हफ्ते मैकइंटायर की रेड ब्रांड में वापसी हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ