News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Roman Reigns-Brock Lesnar Return: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड बहुत ही जबरदस्त रहा. फैंस को तगड़े सरप्राइज देखने को मिले. ट्रिपल एच ने इस बार प्रशंसकों को खुश कर दिया क्योंकि ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस ने वापसी की. दोनों का लंबे समय बाद आमना-सामना हुआ. रेंस ने लैसनर को सुपरमैन पंच मारकर रिंग से बाहर कर दिया. दोनों दिग्गजों का जलवा अब वॉरगेम्स मैच में भी देखने को मिलेगा. खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे क्यों WWE ने Raw में एक साथ रेंस और लैसनर की वापसी कराते हुए दर्शकों को चौंकाया.
Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. वहां पर होने वाले वॉरगेम्स मैच में सीएम पंक की टीम का मुकाबला द विज़न ग्रुप के साथ होगा. पिछले कुछ हफ्तों से इसका बिल्डअप चल रहा है. वॉरगेम्स मैच में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. WWE ने इस मुकाबले के बिल्डअप को और तगड़ा करन के लिए रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की वापसी कराई है. Survivor Series 2025 से पहले अब एक ही एपिसोड Raw का है. अगर वहां पर अंतिम समय में किसी की वापसी होती तो ज्यादा मजा नहीं आता.
OTC! OTC! OTC!
— WWE (@WWE) November 18, 2025
Roman Reigns can't be stopped!!! pic.twitter.com/afaufnb9ZU
ये भी पढ़ें:-WWE में AJ Lee की वापसी, Becky Lynch की बादशाहत खत्म, फेमस स्टार ने चैंपियन बनकर रचा इतिहास
मेडिसन स्क्वायर गार्डन में हमेशा WWE के तगड़े इवेंट होते हैं. कंपनी द्वारा इसे पहले से हाइप भी किया जाता है. इस बार भी वहां पर 18 हजार से ज्यादा दर्शक मौजूद थे. सभी ने अपने चहेते सुपरस्टार्स को चीयर किया. WWE ने मेडिसन स्क्वायर गार्डन के शो को धमाकेदार और फैंस को सरप्राइज देने के लिए एक साथ रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की वापसी कराई हो सकती है. अब इस इवेंट को दर्शक हमेशा याद रखेंगे. साथ ही साथ इन दोनों दिग्गजों की वापसी से व्यूअरशिप में भी तगड़ा उछाल आया होगा.
NOT SO FAST.
— WWE (@WWE) November 18, 2025
ROMAN REIGNS HAS ARRIVED!! pic.twitter.com/RzdmBsuUNU
आप सभी जानते हैं कि ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस को इतिहास काफी तगड़ा है. दोनों के बीच कई बार मुकाबले हो चुके हैं. पॉल हेमन ने इस साल रेसलमेनिया 41 में रेंस और सीएम पंक को धोखा दिया था. ट्रिपल एच के एरा में हम कई बार देख चुके हैं कि पुरानी दुश्मनियों को फिर से फैंस के सामने लाया जा रहा है. लैसनर ने एंट्री की तो रेंस भी आ गए. इस दौरान सभी को इनकी पुरानी राइवलरी जरूर याद आई होगी. कंपनी ने इस कारण से ही शायद दोनों की साथ में वापसी कराई.
NO. WAY.
— WWE (@WWE) November 18, 2025
BROCK LESNAR IS HERE. 🤯 pic.twitter.com/fhTAS4cbi9
ये भी पढ़ें:-WWE Raw रिजल्ट्स, 17 नवंबर, 2025: Roman Reigns-Brock Lesnar की तगड़ी वापसी, John Cena हुए रिटायर
न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।