Roman Reigns: WWE में WrestleMania 42 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. फैंस को बड़े सरप्राइज मिलने वाले हैं. WWE के मेगा इवेंट का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. रोमन रेंस का मैच तय कर दिया गया है. सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. सभी को लग रहा है कि रेंस इस बार चैंपियन बन जाएंगे, लेकिन नतीजा बदल सकता है. यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों WrestleMania 42 में रेंस चैंपियन नहीं बनेंगे.
पार्ट-टाइमर हैं रोमन रेंस
रोमन रेंस 2020 से 2024 तक चैंपियन रहे. 1316 दिन तक बतौर चैंपियन उन्होंने काम किया. रेंस पिछले कुछ सालों से पार्ट-टाइमर के रूप में काम कर रहे हैं. बड़े इवेट्स में ही वो नज़र आते हैं. वहीं सीएम पंक हर हफ्ते एक्टिव रहते हैं. रोमन अगर चैंपियन बनते हैं तो उन्हें लगातार टीवी पर बने रहना होगा. ये काम मुमकिन नहीं है. इस कारण से रोमन को शायद ट्रिपल एच जीत के लिए बुक नहीं करेंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown Results, 20 फरवरी, 2026: Randy Orton की चौंकाने वाली हार, वर्ल्ड चैंपियन ने मचाया तगड़ा बवाल
रोमन रेंस को टाइटल की जरूरत नहीं
रोमन रेंस अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. पूरी दुनिया में उनके फैन हैं. रेंस को रिंग में खूब चीयर किया जाता है. कंपनी ने उनके ऊपर खूब निवेश किया है. रेंस ने भी बहुत बिजनेस WWE को दिया है. रोमन को अब टाइटल की जरूरत नहीं हो. वो बिना चैंपियनशिप के भी रिंग में जबरदस्त काम कर सकते हैं. ट्रिपल एच इस कारण से भी उन्हें चैंपियन नहीं बना सकते हैं.
सीएम पंक को चाहिए मेगा इवेंट में बड़ी जीत
पिछले साल रेसलमेनिया के नाइट-1 के मेन इवेंट में रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस की टक्कर हुई थी. अपने करियर में पहली बार पंक ने मेन इवेंट किया था. रेंस और पंक को हार का सामना करना पड़ा था. पंक ने बतौर चैंपियन अभी तक बढ़िया काम किया है. रेसलमेनिया 41 में उनकी जीत से टाइटल रन और ज्यादा मजबूत हो जाएगा. उन्हें मेगा इवेंट में बड़ी जीत की जरूरत भी है. इस वजह से भी रेंस को ट्रिपल एच चैंपियन शायद नहीं बनाएंगे.
ये भी पढ़ें:-‘Roman Reigns से ज्यादा हॉट हैं’, वुमेंस स्टार ने मौजूदा चैंपियन का नाम लेकर WWE के ट्राइबल चीफ का बनाया मजाक
संबंधित खबरें
भारतीय रेसलर ने रोमन के Crown Jewel में होने वाले मैच का नतीजा किया लीक
3 hrs agoRoman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
1 day agoWWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
1 day agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
2 days agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
2 days agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
3 days agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
3 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
5 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
8 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines