WWE रिंग में Gunther ने John Cena के 'छोटे भाई' पर बरपाया कहर, टैप आउट कराते हुए दी करारी शिकस्त

WWE Saturday Night’s Main Event में गुंथर ने जॉन सीना को रिटायर किया था. अब उन्होंने सीना को पसंद करने वाले रेसलर की खूब धुनाई की है. रेड ब्रांड में द रिंग जनरल ने अपना खूंखार अंदाज दिखाया.

WWE

फेमस WWE स्टार को मिली हार

Gunther: 13 दिसंबर 2025 को हुए WWE Saturday Night’s Main Event में गुंथर ने जॉन सीना को हराकर उन्हें रिटायर किया था. इसके बाद से वो मौजूदा समय में कंपनी के सबसे बड़े विलेन बने हुए हैं. गुंथर कुछ हफ्तों से लगातार सीना की Raw में बेइज्जती भी कर रहे हैं. इस बार उन्होंने आर-ट्रुथ की जमकर रेड ब्रांड में कुटाई की है. द रिंग जनरल ने ट्रुथ को भी पीट-पीटकर टैपआउट कराया. एक बार फिर उन्होंने WWE यूनिवर्स को अपनी ताकत दिखाई.

विज्ञापन

WWE Raw में हुआ बड़ा मैच

पिछले कुछ हफ्तों में गुंथर और आर-ट्रुथ की मुलाकात बैकस्टेज में हुई. ट्रुथ खुद को जॉन सीना का छोटा भाई कहते हैं. इस हफ्ते रेड ब्रांड के शो में बैकस्टेज गुंथर और ट्रुथ के बीच बात हुई. द रिंग जनरल ने उन्हें मैच के लिए चुनौती पेश कर दी. शो के दौरान दोनों के बीच टक्कर हुई. मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चला क्योंकि गुंथर ने ट्रुथ की हालत खराब कर दी. ट्रुथ ने कई बार वापसी की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. अंत में गुंथर ने ट्रुथ की गर्दन पर खूब वार किया और उन्हें स्लीपर होल्ड लॉक में फंसा दिया. इसके बाद ट्रुथ ने हार मानते हुए टैपआउट कर लिया.

विज्ञापन

गुंथर ने जॉन सीना को भी कराया था टैपआउट

गुंथर ने लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीतकर जॉन सीना को रिटायर करने का सौभाग्य प्राप्त किया था. सीना और गुंथर के बीच बढ़िया मैच हुआ. शुरुआत में सीना काफी मजबूत दिखे थे, लेकिन अंत में उनका मोमेंटम टूट गया था. गुंथर ने सीना को स्लीपर होल्ड लॉक में फंसाकर उनकी हालत खराब की. जॉन ने हार मानते हुए टैपआउट कर लिया. 21 साल बाद सीना को इस तरह कंपनी में हार का सामना करना पड़ा. फैंस उनकी हार पर भावुक हो गए थे. कोई नहीं चाहता था कि उन्हें आखिरी मैच में हार मिले. ट्रिपल एच को इस बुकिंग के लिए दर्शकों ने खूब बू भी किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ