कब सुधरेंगे Triple H? खराब बुकिंग से इन 3 मौजूदा WWE चैंपियंस का टाइटल रन कर दिया ‘बर्बाद’!

WWE को पिछले कुछ सालों में बढ़िया सफलता मिली है. लगातार नए चैंपियन देखने को मिले हैं. इस बीच ट्रिपल एच की खराब बुकिंग ने सभी को परेशान किया है. उन्होंने कुछ चैंपियंस के टाइटल रन को बर्बाद कर दिया है.

WWE

ट्रिपल एच ने फैंस को किया निराश

विज्ञापन

Triple H: WWE में ट्रिपल एच के एरा में बहुत बदलाव देखने को मिल रहे हैं. 2026 की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में हुई है. द गेम की बुकिंग हमेशा विवादों में रही है. उन्होंने स्टार्स को अच्छी तरह आगे नहीं बढ़ाया है. मौजूदा समय में WWE के कुछ चैंपियन हैं जिनकी बुकिंग काफी खराब चल रही है. उनका बस टाइमपास कराया जा रहा है. इसके लिए सोशल मीडिया पर कंपनी के ऊपर फैंस द्वारा कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं. यहां हम तीन चैंपियंस की बात करेंगे जिनके टाइटल रन को खराब बुकिंग से ट्रिपल एच ने बर्बाद कर दिया है.

जेड कार्गिल

जेड कार्गिल पिछले साल 1 नवंबर को Saturday Night’s Main Event में टिफनी स्ट्रेटन को हराकर विमेंस चैंपियनशिप जीती थी. ऐसा लगा था कि कार्गिल का टाइटल रन दमदार रहेगा, लेकिन ये नहीं हो पाया. कार्गिल को बतौर चैंपियन 85 दिन से ज्यादा हो गए हैं. आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने अभी तक एक बार भी टाइटल डिफेंड नहीं किया है. उन्हें कोई मजबूत स्टोरीलाइन भी नहीं मिली है. ट्रिपल एच ने खराब बुकिंग से उनके टाइटल रन को बर्बाद कर दिया है.

Advertisment

डॉमिनिक मिस्टीरियो

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने 29 नवंबर 2025 को Survivor Series: WarGames में जॉन सीना को हराकर अपने करियर में दूसरी बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. मिस्टीरियो का बतौर चैंपियन पहला रन जबरदस्त रहा था. दूसरे रन में उनको सफलता नहीं मिली. ट्रिपल एच ने उनकी दमदार बुकिंग नहीं की. इंजरी के कारण भी उन्हें एक्शन से बाहर होना पड़ा है. आगे भी ऐसा ही हाल रहा तो फिर फैंस का गुस्सा द गेम के ऊपर फूट सकता है.

द उसोज़

जे उसो और जिमी उसो ने 29 दिसंबर 2025 को एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली को हराकर वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी. जे और जिमी को चैंपियन बने हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन उनकी बुकिंग कुछ खास नहीं रही है. जिमी एक्शन से गायब चल रहे हैं. दोनों ने अभी तक टाइटल डिफेंड नहीं किया है. न्यू डे के साथ दोनों का मैच पता नहीं कब होगा. अभी तक उसोज़ के टाइटल रन में बिल्कुल भी मजा नहीं आया है. ट्रिपल एच की कमजोर बुकिंग देखने को मिली है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ