हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE के 3 मौजूदा चैंपियंस के लिए खड़ी हुई बड़ी मुसीबत, चोट के कारण छोड़नी पड़ सकती है चैंपियनशिप

WWE में 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है. नए चैंपियन फैंस को देखने को मिले हैं. कुछ चैंपियंस को इंजरी की वजह से बड़ा झटका भी लगा है. इन्हें आगे जाकर टाइटल छोड़ना पड़ सकता है. लिस्ट में दिग्गज सीएम पंक का नाम भी शामिल है.

विज्ञापन
इन WWE स्टार्स को लग सकता है झटका

WWE Stars injured: WWE के लिए पिछले कुछ हफ्ते काफी रोमांचक रहे हैं. बड़े मुकाबले देखने को मिले. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में तीन चैंपियनशिप मैच हुए. टाइटल चेंज भी हुए. बैकी लिंच, रिया रिप्ली और इयो स्काई नए चैंपियन बने. खैर WWE के कुछ चैंपियंस के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है. उन्हें इंजरी के कारण आने वाले हफ्तों में टाइटल छोड़ना पड़ सकता है. आइए आपको इस आर्टिकल में इन 3 सुपरस्टार्स की इंजरी के बारे में बताते हैं.

डॉमिनिक मिस्टीरियो

डॉमिनिक मिस्टीरियो के लिए 2025 शानदार रहा. दो बार उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. जॉन सीना को भी उन्होंने हराया. दिसंबर 2025 में हुए AAA Guerra de Titanes इवेंट में मैच के दौरान मिस्टीरियो को इंजरी का सामना करना पड़ा था. उनके कंधे में चोट लग गई थी. बाद में Raw के एक एपिसोड में कमेंटेटर जो टेसिटोर ने ऑफिशियल तौर पर बताया कि मिस्टीरियो अनिश्चितकाल के लिए WWE से बाहर हो गए हैं. मिस्टीरियो टीवी से गायब चल रहे हैं. ऐसे में हो सकता है कि उन्हें टाइटल छोड़ना पड़े.

ये भी पढ़ें:-‘मैं ट्रेनिंग के दौरान गांजा पीता हूं’, WWE के प्रिंस का ‘शर्मसार’ कर देने वाला खुलासा, मचा हड़कंप

विज्ञापन

स्टेफनी वकेर

Raw का लेटेस्ट एपिसोड विमेंस वर्ल्ड चैंपियन स्टेफनी वकेर के लिए बढ़िया नहीं रहा. उनके ऊपर राकेल रॉड्रिगेज ने हमला कर दिया. राकेल ने इस बार वकेर का बुरा हाल कर दिया. वकेर का पांव पहले से चोटिल था. राकेल ने उस पर चेयर से अटैक किया. बैकस्टेज भी वकेर की खूब कुटाई हुई. वकेर को भी इंजरी का सामना करना पड़ा है. PWInsider के माइक जॉनसन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वकेर को अंदरूनी चोट का सामना करना पड़ा है. हो सकता है कि वकेर को भी अपना टाइटल आगे जाकर छोड़ना पड़े.

सीएम पंक

WWE Raw के एपिसोड में सीएम पंक ने ब्रॉन ब्रेकर को खतरनाक मैच में हराकर वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल रिटेन किया. ब्रेकर जीत के दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन कंपनी ने पंक के ऊपर भरोसा जताया. मुकाबले में ब्रेकर ने काफी तगड़े मूव्स पंक के ऊपर लगाए. शो के बाद Wrestling Observer Live के ब्रायन अल्वारेज ने बताया कि पंक कनकशन का शिकार मैच के दौरान हुए हैं. एक मौके पर पंक बुरी तरह गिर गए थे. पंक की चोट गंभीर बताई जा रही है. हो सकता है कि उन्हें भी वर्ल्ड टाइटल छोड़ना पड़े.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-3 तरीके जिनसे WWE SmackDown में Cody Rhodes के 3 Stages of Hell अनडिस्प्यूटेड टाइटल मैच का अंत हो सकता है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola