3 बड़ी गलतियां जो Triple H ने WWE Night of Champions 2025 में करके फैंस का दिल तोड़ दिया
WWE Night of Champions 2025 शानदार रहा लेकिन कुछ चीजों ने फैंस को निराश किया. आइए आपको इनके बारे में जानकारी प्रदान करते हैं.
Written By News24 हिंदी

WWE
Written By News24 हिंदी

WWE
WWE: WWE Night of Champions 2025 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. फैंस को छह तगड़े मुकाबले देखने को मिले. शुरुआत में कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के बीच किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ. वहीं मेन इवेंट में जॉन सीना और सीएम पंक के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच हुआ. शो में कुछ खराब चीजें भी हुईं. ट्रिपल एच की बुकिंग पर सवाल खड़े होना लाजिमी है. यहां हम आपको Night of Champions 2025 में हुईं तीन बड़ी गलतियों के बारे में बताएंगे.
रेसलमेनिया 41 के बाद Raw के पहले एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने ब्रॉन ब्रेकर के साथ मिलकर रोमन रेंस के ऊपर हमला किया था. इसके बाद से रेंस अभी तक WWE टीवी पर नजर नहीं आए हैं. कई लोगों ने Night of Champions 2025 में रेंस की वापसी की उम्मीद जताई थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ट्रिपल एच ने जरूर उन्हें बुक करना चाहिए था.
मेन इवेंट में हुए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में सैथ रॉलिंस ने अपने साथियों के साथ मिलकर खूब बवाल मचाया. वहां पर अगर रेंस की एंट्री होती तो मजा आता. रेंस के आने से SummerSlam 2025 को लेकर भी कुछ कहानियां सामने निकल कर आतीं. फैंस जरूर इस बात से ट्रिपल एच से गुस्से में होंगे.
Night of Champions 2025 में कैरियन क्रॉस का मुकाबला सैमी जेन के साथ हुआ था. वहीं राकेल रॉड्रिगेज की टक्कर भी रिया रिप्ली के साथ हुई. दोनों मैच बहुत ही शानदार रहे. सभी स्टार्स ने अपना दम दिखाया. कहा जाए तो क्रॉस और रॉड्रिगेज ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन दोनों को हार का सामना करना पड़ा.
रॉड्रिगेज ने रिया को कड़ी टक्कर दी. मैच में लग भी रहा था कि वह जीत जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उनकी थोड़ा बहुत मदद रॉक्सन परेज ने भी की. कैरियन क्रॉस ने सैमी जेन की हालत खराब की. उन्हें अगर जीत मिलती तो उनका मनोबल बढ़ता. मौजूदा समय में उन्हें एक बड़े पुश की सख्त जरूरत है.
Sami Zayn brings the FIGHT! pic.twitter.com/PAiY2inqp6
— WWE (@WWE) June 28, 2025
Night of Champions 2025 में जेकब फाटू ने सोलो सिकोआ के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की. मुकाबले में फाटू का प्रदर्शन बेहतरीन रहा. हालांकि, अंत में वह टाइटल रिटेन नहीं कर पाए. जेसी माटेओ, टोंगा लोआ और हिकुलियो की मदद से सिकोआ चैंपियन बनने में कामयाब रहे.
फाटू का टाइटल रन सिर्फ 70 दिन का ही रहा और यह कहीं ना कहीं गलत बात है. ट्रिपल एच ने उन्हें अभी चैंपियन बनाए रखना चाहिए था. फाटू ने पिछले एक साल में जबरदस्त काम कर सभी का दिल जीता है. एक चैंपियन के रूप में ट्रिपल एच उनकी अच्छी बुकिंग नहीं कर पाए.
We’ve got a GIANT problem here… 😲😲😲 pic.twitter.com/RRWW7fBZSo
— WWE (@WWE) June 28, 2025
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: