John Cena: WWE का Elimination Chamber बहुत ही फेमस प्रीमियम लाइव इवेंट है. हर साल इसमें कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज जरूर मिलता है. जॉन सीना ने भी इस इवेंट में खूब कम्पीट किया है. उन्हें कई बार बड़े झटके भी लगे हैं. आज से 16 साल पहले कुछ ऐसा ही हुआ था. सीना सिर्फ 32 सेकेंड में अपनी WWE चैंपियनशिप हार गए थे. एरीना में 17 हजार लोग मौजूद थे. सीना की हार पर सभी ने अपना सिर पकड़ लिया था. सीना ने अपने करियर में ज्यादातर फेस बनकर ही काम किया था. फैंस को इस वजह से उनसे बहुत लगाव था.
WWE Elimination Chamber 2010 में मचा था बवाल
WWE Elimination Chamber 2010 का आयोजन 21 फरवरी (भारत में 22 फरवरी) को हुआ था. सेंट लुईस, मिसौरी में हुए इस शो में Raw और SmackDown ब्रांड के स्टार्स ने हिस्सा लिया था. कंपनी ने तगड़े मैच बुक किए थे. शो के दूसरे मैच में शेमस ने Raw एलिमिनेशन चैंबर के अंदर जॉन सीना, ट्रिपल एच, कोफी किंग्सटन, टेड डिबियास जूनियर और रैंडी ऑर्टन के खिलाफ WWE चैंपियनशिप दांव पर लगाई थी. सभी स्टार्स ने जीत के लिए पूरा दम लगाया और तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच में ट्रिपल एच ने 5वें नंबर पर एंट्री की थी. अंत में सीना और ट्रिपल एच रिंग में बचे थे. सीना ने द गेम को सबमिशन के जरिए हराकर टाइटल अपने नाम किया. सीना के करियर का ये 8वां वर्ल्ड टाइटल था.
जॉन सीना की खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई. मैच खत्म होने के तुरंत बाद WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने एंट्री की. विंस ने सीना से कहा कि वो रेसलमेनिया 26 में तभी जा पाएंगे, जब बतिस्ता को हरा देंगे. विंस ने कहा कि सीना को उसी वक्त अपना टाइटल डिफेंड करना होगा. सीना पहले से थके हुए और इसका पूरा फायदा बतिस्ता को मिला. बतिस्ता ने पहले सीना को स्पीयर मारा और फिर बतिस्ता बॉम्ब लगाकर पिन करते हुए जीत हासिल कर ली. बतिस्ता इसके बाद नए चैंपियन बन गए. सीना को विंस ने तगड़ा झटका दिया था. इस पल को भूल पाना आज भी बहुत मुश्किल होता है.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw में इस हफ्ते होगी Brock Lesnar की धमाकेदार एंट्री! 3 बड़ी चीजें कर फैंस को दे सकते हैं सरप्राइज
WWE से कब रिटायर हुए जॉन सीना?
जॉन सीना का WWE में 23 साल का करियर शानदार रहा है. 17 बार वो वर्ल्ड चैंपियन रहे. 2025 में उनका रिटायरमेंट टूर काफी जबरदस्त रहा. इस दौरान उन्होंने अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना भी किया था. सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच 13 दिसंबर 2025 को Saturday Night’s Main Event में गुंथर के खिलाफ लड़ा. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. अंत में गुंथर ने टैपआउट के जरिए सीना को हराया. सीना की हार पर फैंस काफी निराश थे.
ये भी पढ़ें:-WWE में खत्म हुआ ट्राइबल चीफ Roman Reigns का सफर! WrestleMania के बाद कहेंगे अलविदा?
संबंधित खबरें
भारतीय रेसलर ने रोमन के Crown Jewel में होने वाले मैच का नतीजा किया लीक
2 hrs agoRoman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
1 day agoWWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
1 day agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
2 days agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
2 days agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
3 days agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
3 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
5 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
8 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines