16 साल पहले Vince McMahon की रची साजिश में फंसे थे John Cena, सिर्फ 32 सेकेंड में गंवाना पड़ा WWE टाइटल

WWE रिंग में आज से 16 साल पहले जॉन सीना को करारी हार का सामना करना पड़ा था. विंस मैकमैहन ने उनके साथ बड़ा गेम खेलकर सभी को चौंका दिया. सीना को अपना टाइटल भी गंवाना पड़ा था. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

जब जॉन सीना को मिला बड़ा धोखा

John Cena: WWE का Elimination Chamber बहुत ही फेमस प्रीमियम लाइव इवेंट है. हर साल इसमें कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज जरूर मिलता है. जॉन सीना ने भी इस इवेंट में खूब कम्पीट किया है. उन्हें कई बार बड़े झटके भी लगे हैं. आज से 16 साल पहले कुछ ऐसा ही हुआ था. सीना सिर्फ 32 सेकेंड में अपनी WWE चैंपियनशिप हार गए थे. एरीना में 17 हजार लोग मौजूद थे. सीना की हार पर सभी ने अपना सिर पकड़ लिया था. सीना ने अपने करियर में ज्यादातर फेस बनकर ही काम किया था. फैंस को इस वजह से उनसे बहुत लगाव था.

विज्ञापन

WWE Elimination Chamber 2010 में मचा था बवाल

WWE Elimination Chamber 2010 का आयोजन 21 फरवरी (भारत में 22 फरवरी) को हुआ था. सेंट लुईस, मिसौरी में हुए इस शो में Raw और SmackDown ब्रांड के स्टार्स ने हिस्सा लिया था. कंपनी ने तगड़े मैच बुक किए थे. शो के दूसरे मैच में शेमस ने Raw एलिमिनेशन चैंबर के अंदर जॉन सीना, ट्रिपल एच, कोफी किंग्सटन, टेड डिबियास जूनियर और रैंडी ऑर्टन के खिलाफ WWE चैंपियनशिप दांव पर लगाई थी. सभी स्टार्स ने जीत के लिए पूरा दम लगाया और तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच में ट्रिपल एच ने 5वें नंबर पर एंट्री की थी. अंत में सीना और ट्रिपल एच रिंग में बचे थे. सीना ने द गेम को सबमिशन के जरिए हराकर टाइटल अपने नाम किया. सीना के करियर का ये 8वां वर्ल्ड टाइटल था.

विज्ञापन

जॉन सीना की खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई. मैच खत्म होने के तुरंत बाद WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने एंट्री की. विंस ने सीना से कहा कि वो रेसलमेनिया 26 में तभी जा पाएंगे, जब बतिस्ता को हरा देंगे. विंस ने कहा कि सीना को उसी वक्त अपना टाइटल डिफेंड करना होगा. सीना पहले से थके हुए और इसका पूरा फायदा बतिस्ता को मिला. बतिस्ता ने पहले सीना को स्पीयर मारा और फिर बतिस्ता बॉम्ब लगाकर पिन करते हुए जीत हासिल कर ली. बतिस्ता इसके बाद नए चैंपियन बन गए. सीना को विंस ने तगड़ा झटका दिया था. इस पल को भूल पाना आज भी बहुत मुश्किल होता है.

विज्ञापन

WWE से कब रिटायर हुए जॉन सीना?

जॉन सीना का WWE में 23 साल का करियर शानदार रहा है. 17 बार वो वर्ल्ड चैंपियन रहे. 2025 में उनका रिटायरमेंट टूर काफी जबरदस्त रहा. इस दौरान उन्होंने अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना भी किया था. सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच 13 दिसंबर 2025 को Saturday Night’s Main Event में गुंथर के खिलाफ लड़ा. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. अंत में गुंथर ने टैपआउट के जरिए सीना को हराया. सीना की हार पर फैंस काफी निराश थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ