Stars Released By WWE: 2020 के बाद से WWE में रेसलर्स रिलीज किए जाने का सिलसिला जारी है. कई बड़े स्टार्स को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. कुछ ने दोबारा वापसी भी कर ली है. 2023 में WWE की TKO के साथ डील हुई थी. इसके बाद तो हर साल रेसलमेनिया के बाद सुपरस्टार्स को कंपनी से निकाला जाता है. 2026 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था. खैर एक बार फिर कंपनी ने 10 रेसलर्स की छुट्टी कर दी है. इस खबर से WWE के बैकस्टेज में भी हड़कंप मच गया होगा. आगे और भी स्टार्स का नंबर आ सकता है.
WWE ने उठाया बड़ा कदम
Fightful.com के शॉन रॉस सैप ने अपनी रिपोर्ट में अब बड़ी खबर दी है. कहा गया है कि WWE ने डेवलपमेंट ब्रांड के 10 रेसलर्स को रिलीज कर दिया है. NXT और Evolve के कुछ बड़े स्टार्स को बाहर कर दिया गया है, जिनमें वेंडी चू और एड्रियाना रिजो भी शामिल हैं. वैसे ट्रिपल एच के एरा में अभी तक कुछ ज्यादा ही रेसलर्स को कंपनी से बाहर किया गया है.
इस बार रिलीज किए गए स्टार्स की लिस्ट में वेंडी चू, एड्रियाना रिजो, जेना स्टर्लिंग, आन्या रून, ब्रेक्सटन कोल, जैस्पर ट्रॉय, पीजे वासा, गैरी विल्सन और एलेन एकेशन शामिल हैं. रिपोर्ट में एक अच्छी खबर ये है कि मेन रोस्टर में अभी तक किसी रेसलर को नहीं निकाला गया है. कहीं ना कहीं ये थोड़ा राहत की बात सभी के लिए है.
ये भी पढ़ें: Triple H की वजह से John Cena के करियर पर लगा दाग! WWE में हील टर्न बनी सबसे बड़ी नाकामी
रेसलमेनिया 42 के बाद मचा था बवाल
इस साल अप्रैल में रेसलमेनिया 42 के बाद WWE ने अचानक 14 रेसलर्स को रिलीज किया था. कंपनी ने वायट सिक्स ग्रुप, एलिस्टर ब्लैक, जेलिना वेगा, कायरी सेन, सैंटोस इस्कोबार, मोटर सिटी मशीन गन्स, जोई स्टार्क, अल्बा फायर और अपोलो क्रूज को बाहर किया था. कायरी तो लगातार अच्छा काम कर रही थीं. उन्हें निकालने का फैसला किसी को समझ नहीं आया. कुछ रेसलर्स तो खुद कंपनी छोड़ रहे हैं. न्यू डे के कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स, शेमस और इल्जा ड्रेगनोव ने कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने का फैसला नहीं किया. कोफी और जेवियर तो अब AEW में चले गए गए हैं. कहा जा रहा है कि इन सभी को कंपनी ने कम पैसे ऑफर किए थे. वैसे भी WWE का रोस्टर मौजूदा समय में बहुत बड़ा है. तीनों ब्रांड में कई रेसलर्स हैं.
ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स: Roman Reigns के साथी ने मेन इवेंट में काटा खूब बवाल, फेमस रेसलर का हुआ डेब्यू
संबंधित खबरें
क्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
19 hrs agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
20 hrs agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
21 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 day agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
3 days agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
4 days agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
5 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
5 days ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
5 days agoWWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines